Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

नई दिल्ली. महिला प्रीमियर लीग के 2027 सीजन को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है. बीसीसीआई की ओर से तय की गई खिलाड़ी रिटेंशन की समयसीमा समाप्त होने के साथ ही सभी पांचों टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी है. इस बार की रिटेंशन प्रक्रिया में कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं, जिनमें सबसे बड़ा नाम मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को रिलीज करना है.

28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाली 2027 डब्ल्यूपीएल नीलामी (2027 WPL Retaintion) से पहले, पांचों टीमों ने कुल 63 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है, जिनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. बीसीसीआई के अनुसार, नीलामी से पहले कुल 27 स्थान खाली हैं, जिनमें 7 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह बची हुई है.

एलिस पेरी की वापसी और हैरिस की विदाईमौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी कोर टीम को मजबूत बनाए रखने पर ध्यान दिया है. टीम के लिए सबसे बड़ी और राहत की खबर ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की उपलब्धता है. पेरी, जो पिछले सत्र में आरसीबी के खिताबी अभियान का हिस्सा नहीं बन सकी थीं, उन्होंने अगले सत्र के लिए खुद को उपलब्ध कराया है. उनकी वापसी से टीम का संतुलन काफी मजबूत होगा.

दूसरी तरफ, आरसीबी ने ग्रेस हैरिस समेत कुल चार खिलाड़ियों को रिलीज करने का कड़ा फैसला लिया है. हैरिस के अलावा डी हेमलता, गौतमी नाइक और लिंसी स्मिथ को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. कप्तान स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल और एलिस पेरी जैसे दिग्गजों के दम पर आरसीबी एक बार फिर खिताब रक्षा के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, दिल्ली और मुंबई ने भी बनाए कड़े फैसलेनीलामी में सबसे आक्रामक रुख यूपी वॉरियर्स का देखने को मिल सकता है. यूपी वॉरियर्स ने सबसे अधिक नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. इनमें किरण नवगिरे और वेस्टइंडीज की आक्रामक खिलाड़ी डीयांड्रा डॉटिन जैसी बड़ी मैच-विनर शामिल हैं. नौ खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद यूपी वॉरियर्स अब 3.65 करोड़ रुपये की अधिकतम राशि (पर्स) के साथ कोच्चि में नीलामी के दौरान सबसे मजबूत स्थिति में उतरेगा.

वहीं, डब्ल्यूपीएल के इतिहास में चारों फाइनल गंवाने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं. दिल्ली ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर एलेना किंग, अनुभवी भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा और लिजेल ली शामिल हैं. दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी छह खिलाड़ियों को बाहर किया है, जिसमें जी कमालिनी और बाएं हाथ की स्पिनर साइका इशाक का नाम प्रमुख है. इसके अलावा, गुजरात जाइंट्स द्वारा रिलीज की गई खिलाड़ियों में इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज डेनियल वाट हॉज सबसे बड़ा नाम बनकर उभरी हैं.

14 जनवरी से होगा नए सीजन का आगाजडब्ल्यूपीएल 2027 का नया सीजन 14 जनवरी से शुरू होगा. इससे पहले 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाली मिनी नीलामी में सभी टीमें खाली पड़े 27 स्थानों को भरने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाती नजर आएंगी.

टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नेदिन डि क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, प्रत्युषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, सयाली सतघरे.

दिल्ली कैपिटल्स (DC):शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजेन कैप, एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, लॉरा वोलवार्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मडिवाला, मीनू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद.

मुंबई इंडियंस (MI):हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नताली स्काइवर ब्रंट, अमनजोत कौर, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजना सजीवन, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा.

गुजरात जाइंट्स (GG):एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह, यस्तिका भाटिया, अनुष्का शर्मा, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, तनुजा कंवर.

यूपी वॉरियर्स (UPW):दीप्ति शर्मा, मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, तारा नॉरिस.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj