मल्टी-जेनरेशनल कॉमेडी सीरीज ‘चुंबक’ का ट्रेलर रिलीज, हंसी के साथ इमोशन भी है भरपूर

मल्टी-जेनरेशनल कॉमेडी सीरीज ‘चुंबक’ का ट्रेलर रिलीज, हंसी के साथ इमोशन भी
निर्देशक आतिश कपाड़िया की नई मल्टी-जेनरेशनल कॉमेडी वेब सीरीज ‘चुंबक’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया. सराभाई वर्सेज सराभाई’ और ‘खिचड़ी’ जैसे कल्ट कॉमेडी शो बनाने वाली Hats Off Production की यह सीरीज एक ऐसे शहरी मोहल्ले की कहानी है, जहां पड़ोसी सिर्फ पड़ोसी नहीं बल्कि परिवार का हिस्सा बन जाते हैं। सीरीज को आतिश कपाड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि जमनादास (JD) मजीठिया और आतिश कपाड़िया इसके प्रोड्यूसर हैं. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सीरीज की पूरी टीम मौजूद रही. इस दौरान कलाकारों ने आतिश कपाड़िया के साथ काम करने के अपने अनुभव भी शेयर किए. हेली शाह के लिए ‘चुंबक’ इसलिए भी खास है, क्योंकि इस सीरीज के जरिए उन्होंने पहली बार कॉमेडी में हाथ आजमाया है. अभिनेत्री ने बताया कि शुरुआत में वह इस बात को लेकर काफी नर्वस थीं कि वह कॉमेडी कर भी पाएंगी या नहीं. हालांकि, निर्देशक आतिश कपाड़िया को उन पर पूरा भरोसा था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




