टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, 13 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

Last Updated:August 26, 2026, 17:44 IST
5 batsman Most runs for India in Test: भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की कहानी शानदारी है . इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं, जिनके बाद राहुल द्रविड़ ‘द वॉल’ का नाम आता है . तीसरे स्थान पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्करऔर चौथे पर रन मशीन विराट कोहली मौजूद हैं . वहीं वीवीएस लक्ष्मण पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने अपनी कलात्मक पारियों से इतिहास रचा .इन 5 बल्लेबाजों ने भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं.
नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जब भी महान बल्लेबाजों की बात होती है, तो कुछ चुनिंदा नाम ऐसे हैं जिन्होंने अपनी अद्भुत बल्लेबाजी से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया . टेस्ट फॉर्मेट को क्रिकेट का सबसे शुद्ध और कठिन रूप माना जाता है, जहां एक बल्लेबाज के कौशल, तकनीक, धैर्य और मानसिक क्षमता की असली परीक्षा होती है . भारत के लिए इस कठिन परीक्षा में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की कहानी किसी महाकाव्य से कम नहीं है .
इस लिस्ट में शीर्ष पर एक ऐसा नाम है जिसे क्रिकेट जगत भगवान का दर्जा देता है . सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने साल 1989 से 2013 के अपने लंबे और ऐतिहासिक करियर में भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले . उन्होंने 329 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 33 बार नाबाद रहते हुए कुल 15921 रन बनाए . उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 248 रन रहा और उनका शानदार औसत 53.78 का था . सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 29,437 से अधिक गेंदों का सामना किया और 54.04 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे . उनके नाम टेस्ट फॉर्मेट में रिकॉर्ड 51 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज हैं . अपनी पूरी पारी के दौरान उन्होंने 14 बार शून्य पर आउट होने के बावजूद 2058 से ज्यादा चौके और 69 छक्के लगाकर टेस्ट क्रिकेट में अनगिनत यादें छोड़ीं .
राहुल द्रविड़ दूसरे नंबर परभारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. द्रविड़ ने 1996 से 2012 के बीच 163 टेस्ट मैचों की 284 पारियों में 32 बार नाबाद रहते हुए 13265 रन बनाए . उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 270 रन था और उनका औसत 52.63 का रहा . द्रविड़ अपनी रक्षात्मक तकनीक और पिच पर टिके रहने की कला के लिए जाने जाते थे . यही वजह है कि उन्होंने अपने करियर में 31,184 गेंदों का सामना किया, जो इस सूची में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे ज्यादा गेंदें हैं . उनके बल्ले से 36 शतक और 63 अर्धशतक निकले, जिसमें 1651 चौके और 21 छक्के शामिल रहे .
तीसरे नंबर पर लिटिल मास्टरतीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट को दुनिया में पहचान दिलाने वाले ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का नाम चमकता है . गावस्कर ने 1971 से 1987 के बीच 125 मैचों की 214 पारियों में 16 नाबाद रहते हुए 10122 रन बनाए . बिना किसी आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के उस दौर के खतरनाक गेंदबाजों का सामना करने वाले गावस्कर का उच्चतम स्कोर नाबाद 236 रन और औसत 51.12 का था . उन्होंने 14,184 से अधिक गेंदों का सामना करते हुए 34 शतक और 45 अर्धशतक जड़े . उनके नाम 908 से ज्यादा चौके और 26 छक्के दर्ज हैं .
रन मशीन विराट कोहली चौथे नंबर पर हैंचौथे नंबर पर मॉडर्न युग के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम है . कोहली ने 2011 से 2025 के बीच 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 13 बार नाबाद रहते हुए 9230 रन बनाए हैं . उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 254 रन और औसत 46.85 का है . उन्होंने 16,608 गेंदों का सामना करते हुए 55.57 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं . कोहली के नाम टेस्ट फॉर्मेट में 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं, साथ ही उन्होंने 1027 चौके और 30 छक्के भी लगाए हैं .
वेरी वेरी स्पेशल वीवीएस लक्ष्मण ने 8 हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाएपांचवें स्थान पर अपने जादुई कलात्मक शॉट्स के लिए मशहूर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) मौजूद हैं . लक्ष्मण ने 1996 से 2012 के बीच 134 टेस्ट मैचों की 225 पारियों में 34 बार नाबाद रहकर 8781 रन जोड़े . उनका सर्वोच्च स्कोर 281 रन था, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक कोलकाता टेस्ट में बनाया था . उनका औसत 45.97 का रहा . लक्ष्मण ने 17,785 गेंदों का सामना करते हुए 17 शतक और 56 अर्धशतक जड़े, जिसमें 1135 चौके और 5 छक्के शामिल रहे .
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 26, 2026, 17:44 IST



