Rajasthan

महिला आरक्षण पर कांग्रेस-BJP आमने-सामने, सारिका चौधरी और राखी राठौड़ में किस बात पर हुई बहस?

Last Updated:November 05, 2026, 15:46 IST

India Diamond Summit: राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की पहचान अब महिला अपराधों के बजाय लखपति दीदियों से बन रही है. न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट समिट में महिला आरक्षण को लेकर दोनों दलों की नेताओं ने रखी अपनी बात, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया अलग तरीके से लागू करने का आरोप, बीजेपी ने कहा- दूरगामी सोच के साथ काम कर रही सरकार.Amazon Prime DayTop Deals Insideमहिला आरक्षण पर कांग्रेस-BJP आमने-सामने, सारिका और राखी राठौड़ ने क्या कहा?Zoomराजस्थान में अब लखपति दीदियों से बन रही है पहचान : राखी राठौड़.

India Diamond Summit: न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट समिट में महिला आरक्षण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी की महिला नेताओं के बीच अलग-अलग राय सामने आई. राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को प्राथमिकता दी है. वहीं, राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि बीजेपी महिला अधिकारों को लेकर दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रही है.

सारिका सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायतों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने का मौका दिया. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि विधानसभा और लोकसभा में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नारी शक्ति वंदन में विश्वास करती है, लेकिन बीजेपी इसे अलग तरीके से लागू करना चाहती है. कांग्रेस इसी तरीके का विरोध कर रही है.

बीजेपी बोली- तात्कालिक नहीं, लंबे समय के फायदे की सोचमहिला आरक्षण बिल पर बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि बीजेपी दूरगामी सोच के साथ काम कर रही है. पार्टी तात्कालिक लाभ के बजाय लंबे समय के फायदे को ध्यान में रखकर फैसले लेती है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन बातों का वादा किया है, उन्हें पूरा किया है. राठौड़ ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को अपने घर में ही संघर्ष करना पड़ रहा है. इस तरह समिट के मंच से महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक मतभेद खुलकर सामने आए. जहां कांग्रेस ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की मांग उठाई, वहीं बीजेपी ने अपने फैसलों को दूरगामी सोच से जुड़ा बताया.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 05, 2026, 15:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj