महुआ मोइत्रा को बड़ा झटका, कोलकाता कोर्ट का आदेश, वोट चोरी वाला पोस्ट हटाओ

Last Updated:October 15, 2026, 09:00 IST
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को कोलकाता के कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने महुआ को वोट चोरी पर की गई सभी पोस्ट 24 घंटे के भीतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से हटाने का आदेश दिया है. महुआ मोइत्रा को कोलकाता की एक कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. (फाइल फोटो)
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को बड़ा झटका लगा है. कोलकाता की एक कोर्ट ने वोट चोरी के मामले में की गई सभी पोस्ट को 24 घंटे के अंदर हटाने का आदेश दिया है. बीजेपी सांसद श्रीकांत दुबे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट को लेकर लगातार हमले कर रही हैं. उन्होंने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कई पोस्ट किए थे. इतना ही नहीं उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा था. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए और अब उसी को जोड़ने के लिए दिखावा किया जा रहा है.
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, “भाजपा के लिए वोट चोरी करने और लाखों वैध मतदाताओं के नाम अवैध रूप से रद्द करने के बाद कृपया यह नौटंकी मत कीजिए. वोट चोरों, आप जेल जाओगे.”
महुआ मोइत्रा की इन टिप्पणियों ने राजनीतिक बहस का रंग ले लिया था और फिर यह मामला कोलकाता के कोर्ट तक पहुंच गया. कोर्ट ने महुआ की एक्स पोस्ट पर फैसला देते हुए उन्हें 24 घंटे के अंदर इन सभी पोस्ट को हटाने का निर्देश दिया है.
About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ेंLocation :
Kolkata,Kolkata,West Bengal
First Published :
October 15, 2026, 07:19 IST



