नवरात्रि के व्रत में Pizza खाने का मन है? मैदा नहीं कंगनी के आटे से बनाएं टेस्टी फलाहारी रेसिपी, आज ही करें Try

Last Updated:October 15, 2026, 08:37 IST
Kangani Atta Pizza Recipe : नवरात्रि व्रत के दौरान अगर कुछ अलग और चटपटा खाने का मन है, तो कंगनी के आटे से फलाहारी पिज्जा आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए कंगनी आटा, साबूदाने का पाउडर और उबले आलू से बेस तैयार किया जाता है. टमाटर और मूंगफली से घर पर ही फलाहारी सॉस बनता है. पैन में पनीर, शिमला मिर्च और चीज डालकर इसे भाप में पकाया जाता है. व्रत के नियमों का पालन करते हुए इस टेस्टी पिज्जा का आनंद घर पर ही लिया जा सकता है.
ख़बरें फटाफट
Navratri Vrat Kangani Atta Falahari Pizza Recipe: नवरात्रि के पावन उपवास चल रहे हैं. ऐसे में अगर आपका भी व्रत के दौरान कुछ अलग, स्वादिष्ट और चटपटा खाने का मन है, तो आज हम आपको एक ऐसी बेहतरीन रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं. आमतौर पर पिज्जा खाने के लिए लोग बाहर जाते हैं या फिर इसे मैदे से घर पर तैयार करते हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान आप कंगनी के आटे से भी शानदार फलाहारी पिज्जा बना सकते हैं. इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है और इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती है. सबसे खास बात यह है कि इसे किसी ओवन के बिना सीधे तवे या पैन की मदद से घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है.
कंगनी का पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले आपको कंगनी का आटा, साबूदाने का पाउडर, उबले हुए आलू, हरी मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया लेना होगा. वहीं, पिज्जा के लिए स्वादिष्ट सॉस तैयार करने के लिए टमाटर, मूंगफली, हरी मिर्च, लाल मिर्च और स्वादानुसार सेंधा नमक चाहिए. इसके अलावा पिज्जा की टॉपिंग के लिए पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर और व्रत वाली मोजरेला चीज का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि व्रत में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री आपके धार्मिक और व्रत के नियमों के बिल्कुल अनुकूल होनी चाहिए.
सबसे पहले ऐसे तैयार करें पिज्जा का बेस और सॉसकंगनी पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कंगनी का आटा और साबूदाने का पाउडर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश करके डालें. इसके बाद बारीक कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिला लें. जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटा ऐसा होना चाहिए, जिससे आसानी से रोटी के आकार का बेस तैयार किया जा सके. इसके बाद इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा अच्छी तरह सेट हो जाए. घर पर ही चटपटा सॉस बनाने के लिए एक पैन में कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च, मूंगफली, लाल मिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह पकाएं. जब टमाटर पूरी तरह नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. इसके बाद इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें. इस तरह आपका घर पर बना फलाहारी चटपटा सॉस तैयार हो जाएगा, जिसे आसानी से पिज्जा बेस पर लगाया जा सकता है.
पैन में ऐसे तैयार होगा गरमा-गरम कंगनी पिज्जाअब तैयार किए गए आटे से एक लोई लेकर रोटी के आकार का बेस बना लें. एक नॉन-स्टिक पैन गर्म करें और उस पर बेस रखकर दोनों तरफ से हल्का सा सेंक लें. इसके बाद बेस के ऊपर चारों तरफ तैयार किया हुआ फलाहारी सॉस अच्छी तरह फैलाएं. सॉस के ऊपर से कटे हुए ताजे पनीर के टुकड़े, शिमला मिर्च और टमाटर के टुकड़े सजाएं. आखिर में इस पर मोजरेला चीज डालें और पैन में चारों तरफ से थोड़ा सा पानी किनारे की तरफ डालकर तुरंत ढक्कन लगा दें. इसे धीमी आंच पर करीब 5 मिनट तक पकने दें. भाप की मदद से चीज बहुत अच्छी तरह पिघल जाएगी और आपका गरमा-गरम स्वादिष्ट कंगनी पिज्जा खाने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएगा. नवरात्रि के इन दिनों में आप व्रत के नियमों का पालन करते हुए इस अनोखे पिज्जा का आनंद ले सकते हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Udaipur,Udaipur,Rajasthan
First Published :
October 15, 2026, 08:37 IST



