माधुरी दीक्षित ने सिर पर गिलास रखकर किया डांस, रीक्रिएट किया बॉबी देओल का ‘जमाल कुडू’ गाना, वीडियो वायरल

Last Updated:November 07, 2026, 21:46 IST
माधुरी दीक्षित का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वे ‘जमाल कुडू’ गाने का मशहूर हुक स्टेप करती दिख रही हैं. वे अपने शरीर को एकदम स्थिर रखते हुए सिर पर गिलास बैलेंस करती हैं और गाने की धुन पर थिरकती हैं. उन्होंने बिल्कुल उसी अंदाज में यह स्टेप किया, जैसा फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल ने किया था.
ख़बरें फटाफट
माधुरी दीक्षित का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभार: Instagram@madhuridixitnene)
नई दिल्ली: माधुरी की डांसिंग स्किल्स हमेशा से उनकी पहचान का एक अहम हिस्सा रही हैं. उन्होंने ‘जमाल कुडू’ गाने पर परफॉर्म करके फैंस को एक बार फिर उनकी तारीफ करने का मौका दे दिया है. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म ‘एनिमल’ से बॉबी देओल के डांस स्टेप को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं. माधुरी वीडियो में अपने सिर पर गिलास रखकर सिग्नेचर स्टेप करती दिख रही हैं. वीडियो में माधुरी बैंगनी रंग के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं. वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. फैंस उनके इस शानदार परफॉरमेंस की तारीफ कर रहे हैं. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ का यह स्टेप सबसे यादगार पलों में से एक बन गया था.
माधुरी दीक्षित का वीडियो तब सामने आया, जब वे मुंबई में दिवाली मनाती नजर आई थीं. हालांकि, वे अपने परिवार के साथ कई त्योहारों और पार्टियों में शामिल हो रही हैं, लेकिन बॉबी देओल के डांस स्टेप को दोहराने की उनकी अदा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. कई लोगों ने इस क्लिप को शेयर किया है. एक यूजर ने तो इसे ‘एनिमल’ फिल्म का ‘फेमिनिस्ट वर्जन’ तक बता दिया. रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज होने के बाद डांस स्टेप काफी पॉपुलर हो गया था. फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री का सीन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था. डांस करते समय सिर पर गिलास बैलेंस करने का उनका यह अनोखा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया और देखते ही देखते यह स्टेप सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो गया.
(फोटो साभार: Instagram@madhuridixitnene)
माधुरी दीक्षित के डांस पर फैंस का रिएक्शनमाधुरी के डांस ने गाने को फिर से चर्चा में ला दिया है. वीडियो में वह डांस करते हुए गिलास को पूरी तरह से संतुलित रखती हैं, जिसे देखकर लोग बॉबी देओल की ओरिजिनल परफॉरमेंस से इसकी तुलना करने लगे हैं. माधुरी दीक्षित के ‘जमाल कुडू’ डांस पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने कहा, ‘क्या कमाल की महिला हैं’ वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘वाह, वह यह भी कर सकती हैं और वो भी सबसे बेहतरीन तरीके से.’ ज्यादातर लोगों ने इस बात की तारीफ की कि माधुरी ने पूरे डांस के दौरान अपना संतुलन बनाए रखते हुए उस मशहूर स्टेप को कितनी बखूबी दोहराया.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 07, 2026, 21:46 IST



