Entertainment

Ramayana Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर उठा ‘रामायण’ का तूफान, कमाई में 45.3% का बंपर उछाल, 3 दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Last Updated:November 07, 2026, 23:27 IST

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शनिवार को शानदार उछाल देखने को मिला है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म की कमाई में रिलीज के दूसरे दिन थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन वीकेंड आते ही दर्शकों का हुजूम एक बार फिर सिनेमाघरों की तरफ उमड़ पड़ा. शनिवार की तेज रफ्तार के बदौलत फिल्म ने महज तीन दिनों में 200 करोड़ के काफी करीब पहुंच चुकी है.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन बेहतरीन कारोबार करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया. हालांकि, वीकेंड से ठीक पहले नॉन-हॉलिडे होने के कारण दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई. अब तीसरे दिन ‘रामायण’ ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.

वीकेंड और दीवाली से एक दिन पहले फिल्म ने बंपर कमाई की है. शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए फिल्म के इस पहले वीकेंड का प्रदर्शन काफी दिलचस्प रहने वाला है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने तीसरे दिन रात 11 बजे तक भारत में 69.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन कमाई में 45.3 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

इसके साथ ही, फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब बढ़कर 182.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. इन आंकड़ों से साफ है कि शनिवार को फिल्म के कारोबार में जबरदस्त उछाल आया है. शानदार रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म रविवार तक आसानी से 200 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर लेगी. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

Add as Preferred Source on Google

फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग रिलीज से ठीक 15 दिन पहले यानी दशहरा के मौके पर शुरू हो गई थी और पर्दे पर आने से पहले ही इसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये के टिकट बेचकर अपनी धाक जमा ली थी. रिलीज के पहले दिन भारत में 64.85 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

इस तरह फिल्म ने फिल्म ने बॉलीवुड इतिहास में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. हालांकि, शुक्रवार को कमाई में थोड़ी सुस्ती आई और फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये ही बटोरे. फिल्म में रावण के रोल में सुपरस्टार यश की मौजूदगी के बावजूद इसके कन्नड़ वर्जन की शुरुआत काफी सुस्त रही, लेकिन राहत की बात यह रही कि शनिवार को कन्नड़ वर्जन के शो में दर्शकों की ऑक्यूपेंसी रेट में सुधार देखने को मिला. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

महर्षि वाल्मीकि के पौराणिक महाकाव्य पर आधारित फिल्म ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है. यह फिल्म भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए उस ऐतिहासिक धर्म-युद्ध की गाथा को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है, जो माता सीता के हरण के बाद शुरू हुआ था. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और सुपरस्टार यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को दो पार्ट में तैयार किया गया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान की मुख्य भूमिकाओं में हैं. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

बताते चलें कि ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2028 के खास मौके पर दर्शकों के सामने आएगा. दोनों फिल्मों के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी ने संभाली है जो इससे पहले आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल का निर्देशन कर चुके हैं. ‘दंगल’ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

November 07, 2026, 23:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj