Rajasthan

मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम का मिजाज, दिन-रात के पारे में 13 डिग्री का अंतर, वायरल-बुखार के मरीज बढ़े

Last Updated:October 03, 2026, 16:15 IST

Bhilwara Hindi News: भीलवाड़ा में मानसून की विदाई के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन और रात के तापमान में करीब 13 डिग्री का अंतर बना हुआ है, जबकि पिछले एक सप्ताह में तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ा है. दिन में तेज धूप व उमस और रात में हल्की ठंडक के बीच वायरल, बुखार, खांसी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों के मरीज अस्पतालों और निजी क्लिनिकों में पहुंच रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, एक सप्ताह में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरीZoom मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम का मिजाज

भीलवाड़ा: जिले में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम के इस यू-टर्न से जहां एक तरफ गर्मी और उमस के तेवर तीखे होने लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों ने भी पैर पसार लिए हैं. हालात यह हैं कि शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. मौसम के दोहरे तेवर और स्वास्थ्य पर पड़ रहे इसके असर से आमजन खासा परेशान है.

इस बार मानसून का सीजन भीलवाड़ा के लिए कुछ खास नहीं रहा. मानसून की बेरुखी के चलते जिले में झमाझम बारिश के आसार नहीं बन पाए और मेघ पूरी तरह मेहरबान नहीं हो सके. स्थिति यह रही कि पूरे मानसून काल के दौरान आमजन और किसान अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे रहे, लेकिन आसमान साफ ही रहा. बारिश की कमी के कारण अब अक्टूबर माह की शुरुआत में ही गर्मी और उमस का अहसास फिर से तेज होने लगा है, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं.

तापमान में बढ़ोतरी और 13 डिग्री का भारी अंतरपिछले एक सप्ताह के मौसम आंकड़ों पर नजर डालें तो तापमान में लगातार 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस बदलते मौसम की सबसे बड़ी विशेषता दिन और रात के तापमान में आ रहा बड़ा अंतर है. वर्तमान में भीलवाड़ा शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच करीब 13 डिग्री सेल्सियस का भारी अंतर चल रहा है.

दिन के समय खिलने वाली तेज और चुभती धूप के साथ उमस लोगों को परेशान कर रही है, वहीं रात ढलते ही मौसम में हल्की ठंडक घुल जाती है. तापमान का यह उतार-चढ़ाव शरीर की सहनशीलता को प्रभावित कर रहा है, जिससे लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं.

अस्पतालों में बढ़ी भीड़, वायरल और बुखार का प्रकोपदिन की तेज धूप और रात की हल्की ठंडक वाले इस दोहरे मौसम के प्रभाव से शहर में वायरल इंफेक्शन, तेज बुखार, सर्दी और खांसी का प्रकोप तेजी से फैल गया है. शहर के प्रमुख महात्मा गांधी अस्पताल के साथ-साथ निजी क्लीनिकों और चिकित्सालयों में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है. ओपीडी में सबसे ज्यादा संख्या खांसी, जुकाम, बदन दर्द और वायरल फीवर के रोगियों की देखने को मिल रही है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह और एहतियातचिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के इस संक्रांति काल में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है. इस समय खानपान और रहन-सहन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे उबला हुआ पानी पिएं, बाहर के खुले और तली-भुनी खाद्य पदार्थों से बचें तथा मौसम के अनुकूल हल्के कपड़े पहनें. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस बदलते मौसम में विशेष सुरक्षा देने की जरूरत है, ताकि वे वायरल संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

October 03, 2026, 16:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj