मीराबाई के भजन की तर्ज पर बना गाना, नुसरत फतेह अली खान ने ऋषि-नीतू कपूर की शादी पर गाया, फ्लॉप फिल्म से बना कल्ट

Last Updated:September 22, 2026, 22:25 IST
बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है. कविता कृष्णमूर्ति ने इस गाने को अपनी आवाज देकर अमर बना दिया. यहां तक की ये गाना एक फ्लॉप फिल्म में फिल्माया गया है. लेकिन इसके बोल सीधे दिल में उतर जाते हैं. मीराबाई के भजन की तर्ज पर बना ये गाना नुसरत फतेह अली खान ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में भी गाया था.
ख़बरें फटाफट
आज भी हिट है गाना
नई दिल्ली. मीराबाई के भजन की तर्ज पर बना वो गाना, 29 साल पहले जिसे कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था. आज भी ये गाना लोग गुनगुनाते हैं. ये गाना माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है. राजेश रोशन ने इस गाने का संगीत दिया और इंदीवर ने इसके बोल लिखे थे.लेकिन इस गाने की रचना का इतिहास फिल्मी गाने से काफी पुराना है. इसे लंबे समय से मीराबाई की भक्ति परंपरा से जोड़ा जाता रहा है.
वो गाना है शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की साल 1997 में आई फिल्म ‘कोयला’ का. ये गाना अमरीश पुरी और माधुरी की धोखे से हुई शादी के बाद फिल्म में फिल्माया जाता है. वो गाना है, ‘सांसों की माला से सिमरू मैं पी का नाम’.गाने की धुन और बोल की वजह से तो ये गाना आज भी याद किया जाता है. इसके पीछे सूफी और भक्ति परंपरा से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी भी है.
मीराबाई के भजन की तर्ज पर बना गाना
फिल्म कोयला का गाना ‘सांसों की माला से सिमरू मैं पी का नाम’ को सिर्फ मीराबाई की रचना मान लेना पूरी तरह सही नहीं है. कई मीडिया रिपोर्ट्स कीम माने तो इसके बोल तुफैल होशियारपुरी की रचना से भी जोड़े गए हैं. इतना ही नहीं कहा गया है कि बाद में इसे मीराबाई की भक्ति परंपरा से जोड़कर देखा गया. यही वजह है कि इस गाने की कहानी संगीत प्रेमियों के लिए खास बनी हुई है.
ऋषि कपूर की शादी में गूंजा था
‘सांसों की माला’ गाना इस फिल्म के रिलीज होने से पहले से ही काफी पॉपुलर रहा है. नुसरत फतेह अली खान ने तो अपने अंदाज में गाकर इस गाने को और भी खास बना दिया था. सामने आई जानकारी के मुताबिक, साल 1979 में भारत की अपनी पहली यात्रा के दौरान नुसरत फतेह अली खान ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में ये गाना गाया था. उस दौर में ये गाना उनकी खास पहचान बन गया था.
बता दें कि आज 29 साल बाद भी ये गाना लोगों के जहन में बसा है. 18 अप्रैल 1997 को रिलीज हुई ‘कोयला’ का ये गाना जब दर्शकों तक पहुंचा, तो लोग इस गाने के दीवाने हो गए थे. 90s का तो ये गाना तो उस दौर में काफी पॉपुलर हुआ था. फिल्म में शाहरुख और माधुरी नजर आए थे. फिल्म में इस पुराने सूफी-भक्ति रंग को बॉलीवुड संगीत में नए अंदाज में पेश किया गया था. फिल्म फ्लॉप रही,लेकिन ये गाना कल्ट साबित हुआ था.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 22, 2026, 22:25 IST



