Business
मुर्गी की इस नस्ल से सालभर होगी अंडों की कमाई, कम चारे में देती है 350 तक अंडे, जानें पूरी खासियत

मुर्गी की इस नस्ल से सालभर होगी अंडों की कमाई, कम चारे में देती है 350 तक अंडे
Poultry Farming Business: अगर आप कम खर्च में मुर्गी पालन शुरू कर अंडों की बिक्री से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो मुर्गी की कुछ खास नस्लें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं. इनमें व्हाइट लेगहॉर्न और रोड आइलैंड रेड प्रमुख हैं. ये दोनों नस्लें बेहतर अंडा उत्पादन के लिए जानी जाती हैं. सहारनपुर के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध गोयल ने लोकल 18 को बताया कि व्हाइट लेगहॉर्न मुर्गी करीब 20 सप्ताह में अंडे देना शुरू कर देती है. यह रोजाना 110 से 140 ग्राम फीड खाती है और सालभर में लगभग 280 से 350 अंडे देती है. वहीं, रोड आइलैंड रेड सालाना 200 से 250 अंडे देती है. कमर्शियल पोल्ट्री फार्म के लिए व्हाइट लेगहॉर्न बेहतर विकल्प मानी जाती है.




