Business
बकरी पालन से होगी अच्छी कमाई? नस्ल चुनने से पहले जान लें जरूरी बातें, पशु विशेषज्ञ ने बताया पूरा तरीका

बकरी पालन से होगी अच्छी कमाई? नस्ल चुनने से पहले जान लें जरूरी बातें
Goat Farming: बकरी पालन किसानों और पशुपालकों के लिए कमाई का अच्छा जरिया बन रहा है. अगर आप भी इस व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो सही नस्ल का चुनाव करना जरूरी है. जमुनापारी और बरबरी ऐसी दो नस्लें हैं, जिन्हें दूध और मीट दोनों के लिए पाला जाता है. उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार गोयल के मुताबिक, जमुनापारी बकरी रोजाना करीब 2 से 2.5 लीटर दूध दे सकती है. इसकी पहचान लंबे कान और तोते जैसी नाक से होती है. वहीं, बरबरी बकरी रोजाना करीब 1 से 2 लीटर दूध देती है. इसका आकार छोटा होता है और शरीर पर सफेद-काले धब्बे होते हैं. दोनों नस्लें बकरी पालन के लिए उपयोगी हैं.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.




