Entertainment

‘मेरी नजर आदित्य धर पर ही रहेगी’, ‘नई नवेली’ के प्रमोशन में छा गईं यामी गौतम, ब्रैड पिट का नाम सुन दिया रिएक्शन

Last Updated:October 12, 2026, 15:11 IST

यामी गौतम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं.अब तक इस फिल्म के तीन गाने भी रिलीज हो चुके हैं. यामी अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं. हाल ही में फिल्म की प्रमोशन के दौरान उनसे सवाल किया गया कि अगर वह ब्रैड पिट उनके साथ ऑटो में बैठी हों, तो क्या वह मीटर चेक करेंगी. इस पर यामी ने तुरंत जवाब दिया कि,’मेरी नजर आदित्य धर पर ही रहेगी.’ उनका यह दिलचस्प जवाब अब चर्चा में है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside'मेरी नजर आदित्य धर पर ही रहेगी', 'नई नवेली' के प्रमोशन में छा गईं यामी गौतमZoomयामी ने जवाब से जीता दिल

नई दिल्ली. यामी गौतम और आदित्य धर की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं.यामी इन दिनों अपनी फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वह मोहिनी नाम की डायन के रोल में नजर आने वाली हैं.इन दिनों वह जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. प्रमोशन के दौरान ही उनसे सवाल किया गया कि आकिर वह ब्रैड पिट के साथ ऑटो में होंगी तो क्या मीटर चैक करेंगी. उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि उनकी नजर तो आदित्य धर पर ही रहेगी.

यामी गौतम अपनी फिल्म ‘नई नवेली’ में एक अलग तरह के रोल में नजर आ रही हैं. उनका ये किरदार काफी पसंद किया जा रहा है. वह अब फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हैं. हाल ही में उनसे हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया कि सब हंस पड़े.

ब्रैड पिट के सवाल को लेकर दिया ये जवाब

यामी गौतम अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने चुलबले अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक जवाब से सभी का ध्यान खींच लिया. अहमदाबाद में एक इवेंट के दौरान जब यामी से हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट को लेकर एक दिलचस्प सवाल पूछा गया, उनसे कहा गयाकि अगर हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट उनके बगल में ऑटो रिक्शा में बैठे हों, तो क्या वह ऑटो का मीटर चेक करेंगी. ये सुनते ही यामी ने हंसते हुए कहा, ‘मेरी नजर आदित्य धर पर ही रहेगी.’ उनका ये जवाब सुन वहां बैठे लोग हंस पड़े.

आदित्य धर के लिए जाहिर किया प्यार

यामी गौतम अक्सर अपने पति आदित्य धर को लेकर अपना प्यार जाहिर करती रहती हैं. कपल ने साल 2021 में हुई थी.दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से ज्यादातर दूर रखते हैं. यामी ने बेटे वेदाविद को 10 मई 2024 को जन्म दिया था. अब प्रमोशन के दौरान पति का जिक्र होते ही, उन्होंने फिर से अपने प्यार का इजहार कर दिया. उनकी ये फिल्म 1’नई नवेली’ 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.

बता दें कि यामी गौतम इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘नई यी नवेली’ को लेकर जमकर मेहनत कर रही हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. इसे एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है. फिल्म ‘हक’ के बाद यामी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल करने वाली हैं. इससे पहले वह आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में कैमियो करती नजर आई थीं.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 12, 2026, 15:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj