Entertainment

‘ये यौन उत्पीड़न से कम नहीं’, ‘चुट्टामल्ले’ गाने के AI वीडियो पर फूटा जाह्नवी कपूर का गुस्सा, बयां किया दर्द

Last Updated:October 04, 2026, 23:43 IST

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ का एआई वर्जन सोशल मीडिया चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियो को एआई की मदद से एडिट किया गया है जिसमें जाह्नवी कपूर को अश्लील और आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है. इस पर अब तक जूनियर एनटीआर और कई सेलेब्स अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. अब इस वीडियो पर जाह्नवी कपूर ने भी अपनी राय रखी है. उनका कहना है कि इस तरह की वीडियो बनाना किसी यौन उत्पीड़न से कम नहीं.

ख़बरें फटाफट

'ये यौन उत्पीड़न से कम नहीं', 'चुट्टामल्ले' के AI वीडियो पर भड़की जाह्नवी Zoomपोस्ट शेयर कर भड़की जाह्नवी कपूर

नई दिल्ली. जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर के गाने ‘छुट्टुमल्ले’ का एक AI से बदला हुआ वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर जूनियर एनटीआर ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी. अब इस वीडियो को लेकर जाह्नवी कपूर ने भी अपनी बात रखी है.अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने इस तरह की तकनीक के गलत इस्तेमाल से हमें काफी परेशान होती है. बिना सहमति किसी महिला की फोटो या वीडियो के साथ इस तरह की छेड़छाड़ करना बहुत गलत है.

जाह्नवी कपूर ने अब वायरल हो रहे इस वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उनका कहना है कि ऐसा करना किसी भी महिला की निजता और सम्मान का उल्लंघन है.उनसे पहले तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर ने भारत सरकार से एआई के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि इस तरह के लोगों के खिलाफ हरसंभव कानूनी एक्शन लेंगे. एक्ट्रेस के मुताबिक, महिलाओं की सहमति, उनकी पसंद और उनके शरीर पर उनका अधिकार किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

महिलाओं की बॉडी उनकी अपनी च्वाइस

जाह्नवी कपूर ने इस वीडियो को लेकर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ये सब जो हो रहा है. ये बहुत गलत है. अगर कोई महिला किसी खास तरह के कपड़े पहनती है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कोई उसकी फोटो या वीडियो के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ कुछ भी एडिट कर सकता है.उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि महिला क्या पहनती है, किस चीज को लेकर सहज है और अपने शरीर या फोटो के बारे में किस तरह का फैसला लेती है, यह पूरी तरह उसका अपना अधिकार है.

अपना AI वीडियो देख फूटा जाह्नवी का गुस्सा

जाह्नवी ने अपनी पोस्ट में लंबा चौड़ा नोट शेयर करते हुए लिखते हुए इसे क्रिमिनल माइंडसेट बताया है. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करके किसी महिला को उसकी मर्जी के बिना गलत तरीके से दिखाना या उसका फर्जी यौन कंटेंट बनाना, उसकी सहमति और सम्मान का सीधा उल्लंघन है. इंडस्ट्री में अक्सर महिलाओं को इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब ये चीजें और भी गंभीर होती जा रही हैं. इनके लिए आवाज उठाना बहुत जरूरी है. अगर कोई महिला मिनीस्कर्ट पहनती है, तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि कोई उसकी बिना इजाजत फोटो खींच सकता है या उसके शरीर को गलत नजर से देख सकता है. एक महिला जहां सहज महसूस करती है और जहां अपनी सीमा तय करती है, उस पर फैसला लेने का अधिकार सिर्फ उसी का है.’

वायरल हो रही पोस्ट फोटो साभार: instagram@janhvikapoor

महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

जाह्नवी ने आगे लिखा कि बात सिर्फ AI वीडियो की नहीं. बल्कि मैं जितना समझ पाई हूं कि ये एक बड़ी परेशानी है. एक महिला होने का मतलब अक्सर लगातार लोगों की नजरों, उनके जजमेंट और अपनी सुरक्षा को लेकर समझौते करते रहना है. हमें हमेशा लगता है कि हमारी मर्जी को लोग अपनी सीमाए न समझ बैठे. इस तरह की टेक्नोलॉजी इन खतरों को और बढ़ा देती है और महिलाओं की जिंदगी को और ज्यादा मुश्किल बना देती है.हमें इन्हें रोकना होगा. ये बदलाव तभी आएगा, जब लोग हिम्मत करके सही और गलत के बीच फर्क बताएं और गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाए.

बता दें कि जाह्नवी ने अपनी पोस्ट में आखिर में ये भी लिखा कि मैं उन सभी लोगों को शुक्रिया कहूंगी, जिन्होंने इस पर आवाज उठाने में मेरी मदद की. उन्होंने लिखा- जूनियर एनटीआर सर ने इस मामले पर बात की. इस पर उचित कदम उठाने की मांग की. धन्यवाद सर. जब कोई ऐसा व्यक्ति, जिसे लाखों लोग पसंद और सम्मान करते हैं, ऐसी चीज के खिलाफ आवाज उठाता है, जिसे महिलाएं चुपचाप सहती जाती हैं, तो इससे उन सभी महिलाओं को हिम्मत मिलती है, जो इस तरह के हमलों का शिकार हो चुकी है.’चिरंजीवी सर, विजय और कृति को भी बहुत-बहुत धन्यवाद.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 04, 2026, 23:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj