Rajasthan

राजस्थान आए नितिन नवीन का जनप्रतिनिधियों को साफ संदेश, जीत के बाद रुके नहीं पंचायत चुनाव के लिए ‘एक्टिव मोड’ पर रहें

Last Updated:September 25, 2026, 16:29 IST

BJP President Nitin Nabin Jaipur Visit : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अपने जयपुर दौरे के दौरान सीएम हाउस में जनप्रतनिधियों से संवाद किया. नवीन ने बैठक में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी को ‘एक्टिव मोड’ में रहने निर्देश दिए. नवीन का जनप्रतिनिधियों को साफ संदेश था कि चुनाव ही नहीं बल्कि हर वक्त जनता के बीच रहें. निकाय चुनाव की तरह पंचायतराज चुनाव को भी फतह करना है.राजस्थान : नितिन नवीन का साफ संदेश, पंचायत चुनाव के लिए ‘एक्टिव मोड’ पर रहेंZoomनीतिन नवीन ने कहा कि पार्टी की मजबूती केवल चुनावी समय में सक्रियता से नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में जनता के बीच बनी रहने वाली मौजूदगी से तय होती है.

जयपुर. राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब भाजपा ने अपना फोकस पंचायतीराज चुनाव पर शिफ्ट कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर दौरे के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई करीब डेढ़ घंटे की उच्चस्तरीय बैठक में संगठन और जनप्रतिनिधियों को लेकर साफ संदेश दिया. बैठक में नितिन नवीन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता सिर्फ चुनाव के समय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि लगातार जनता के बीच उनकी मौजूदगी बनी रहनी चाहिए. बैठक में निकाय चुनाव के प्रदर्शन का फीडबैक लेने के साथ आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन हुआ.

बैठक में सांसदों, विधायकों, संभाग प्रभारियों-सह प्रभारियों और पंचायत चुनाव संचालन से जुड़े नेताओं ने हिस्सा लिया. नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधियों और संगठन के नेताओं को आगे की चुनावी तैयारियों में पूरी मजबूती से जुटने का संदेश दिया. खास तौर पर निकाय चुनाव में जिन नेताओं और क्षेत्रों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा वहां संगठनात्मक स्तर पर कमियों को दूर करने और आगे बेहतर तैयारी के निर्देश दिए गए. बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सह प्रभारी कविता पाटीदार और कुलजीत चहल, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

परिणाम के बाद रुकने के बजाय ज्यादा उर्जा से जुटेंनवीन ने साफ कहा कि चुनाव परिणाम के बाद रुकने के बजाय अब पंचायत चुनाव के लिए उसी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरना है. नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधियों को संगठन और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती केवल चुनावी समय में सक्रियता से नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में जनता के बीच बनी रहने वाली मौजूदगी से तय होती है.

पार्टी के लिए अगली बड़ी राजनीतिक चुनौती पंचायतीराज चुनाव हैउन्होंने जनप्रतिनिधियों को विनम्रता के साथ जनता से जुड़े रहने और संगठन को मजबूत करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया. बैठक का एक अहम पहलू निकाय चुनाव का रिपोर्ट कार्ड भी रहा. पार्टी का जहां प्रदर्शन कमजोर रहा, वहां स्थानीय स्तर पर कारणों की पहचान कर आगे सुधार करने की बात कही गई. हालांकि बैठक में किसी नेता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है. भाजपा के लिए निकाय चुनाव के बाद अगली बड़ी राजनीतिक चुनौती पंचायतीराज चुनाव हैं.

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान के जनप्रतिनिधियों से संवाद हुआपार्टी ने शहरी चुनाव से मिले संगठनात्मक अनुभव को अब ग्रामीण क्षेत्रों में इस्तेमाल करने की तैयारी शुरू कर दी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे में भी इसका असर साफ दिखाई दिया. संसदीय कार्य मंत्री जोगराम पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनप्रतिनिधियों से संवाद हुआ है. पार्टी निकाय चुनाव के बाद संगठन को ब्रेक देने के बजाय पंचायत चुनाव के लिए तत्काल सक्रिय होने को कहा है. इसके साथ पंचायत चुनाव में सभी को मजबूती एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे के साथ ही अब पंचायत चुनाव का भी आगाज हो गया है. बहरहाल नवीन के इस दौरे को निकाय चुनाव के बाद पंचायत राज के चुनाव उसके बाद विधानसभा के चुनाव की पूरी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है.

About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 25, 2026, 16:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj