Rajasthan

राजस्थान के अस्पताल की कैंटीन में रखी थी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, कैफे में भी वही हाल

Last Updated:September 28, 2026, 20:20 IST

Food Department Action In Dausa : दौसा में खाद्य सुरक्षा टीम ने निजी अस्पताल की कैंटीन व कैफे कॉफी कैफे में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट करवाई. धौलपुर में CMHO ने बिना पंजीकरण क्लिनिक व ड्यूटी डॉक्टर रहित अस्पतालों पर कार्रवाई की. खाद्य सुरक्षा विभाग का यह विशेष अभियान 30 सितंबर तक चलेगा. अभियान के तहत खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और नियमों की पालना को लेकर लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

अस्पताल की कैंटीन में रखी थी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, कैफे में भी वही हालZoomदौसा, धौलपुर में निजी अस्पतालों, कैंटीन पर कार्रवाई, एक्सपायरी सामान

दौसा. राजस्थान में मिलावट और निजी चिकित्सा संस्थानों में नियमों की अनदेखी के खिलाफ कार्रवाई जारी है. दौसा के बांदीकुई में खाद्य सुरक्षा टीम ने निजी अस्पताल की कैंटीन और कैफे कॉफी कैफे का निरीक्षण किया. वहीं धौलपुर में जिला कलक्टर के निर्देश पर CMHO डॉ. धर्मसिंह मीणा ने कई निजी अस्पतालों और क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कहीं सफाई व्यवस्था खराब मिली तो कहीं एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक रखी मिली. धौलपुर में दो क्लिनिक बिना पंजीकरण चलते मिले, जबकि दो अस्पतालों में ड्यूटी डॉक्टर भी नहीं मिले.

दौसा जिले के बांदीकुई में शुद्ध आहार मिलावट पर वार विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई की. टीम ने एक निजी अस्पताल की कैंटीन और कैफे कॉफी कैफे का निरीक्षण किया. निजी अस्पताल की कैंटीन में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली. निरीक्षण के दौरान कैंटीन में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक भी रखी हुई मिली.

मौके पर एक्सपायरी डेट की चीजें नष्ट कराईखाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर ही एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक को नष्ट करवाया. इसके साथ ही कैंटीन संचालक को सुधार के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया. टीम ने साफ-सफाई समेत दूसरी कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए. इसके बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने कैफे कॉफी कैफे का भी निरीक्षण किया. यहां भी एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक मिली. टीम ने मौके पर ही इसे नष्ट करवाया और कैफे संचालक को भी सुधार के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया. खाद्य सुरक्षा विभाग का यह विशेष अभियान 30 सितंबर तक चलेगा. अभियान के तहत खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और नियमों की पालना को लेकर लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है.

धौलपुर में निजी अस्पतालों पर CMHO की सख्ती
उधर धौलपुर में निजी चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर CMHO डॉ. धर्मसिंह मीणा ने औचक निरीक्षण किया. जिला कलक्टर के निर्देश पर किए गए इस निरीक्षण के दौरान मेट्रो हॉस्पिटल और श्रीजी हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिले. इस पर दोनों अस्पतालों के संचालकों को नोटिस जारी किया गया. CMHO ने निरीक्षण के दौरान निजी चिकित्सा संस्थानों में मरीजों की सुरक्षा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया. संचालकों को नियमों की पालना करने की हिदायत दी गई. अधिकारियों ने साफ किया कि नियमों की अनदेखी मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ने पर संबंधित संस्थान को सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.

दो क्लिनिक बिना पंजीकरण चलते मिलेनिरीक्षण के दौरान श्री राम क्लिनिक, ओंडेला रोड और जेएस क्लिनिक, सुआ का बाग बिना पंजीकरण संचालित मिले. दोनों संस्थानों को तीन दिन के भीतर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. CMHO ने निजी चिकित्सा संस्थानों को मरीजों के इलाज से जुड़े नियमों का पालन करने और जरूरी व्यवस्थाएं पूरी रखने की हिदायत दी. निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि संस्थानों में मरीजों के लिए उपचार की व्यवस्था नियमों के अनुसार है या नहीं.

कई अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर भी जांचेCMHO डॉ. धर्मसिंह मीणा ने निरीक्षण के दौरान मैक्स हॉस्पिटल, बघेला हॉस्पिटल, श्री कृष्णा हॉस्पिटल और बालाजी पैथोलॉजी सहित कई निजी चिकित्सा संस्थानों का भी जायजा लिया. अधिकारियों की ओर से निजी अस्पतालों और क्लिनिकों में व्यवस्थाओं की जांच का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की बात कही गई है. एक तरफ बांदीकुई में खाद्य सुरक्षा टीम एक्सपायरी पेय पदार्थ और सफाई व्यवस्था को लेकर कार्रवाई कर रही है, तो दूसरी तरफ धौलपुर में स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों और क्लिनिकों की व्यवस्थाओं की जांच कर रहा है. दोनों जगह कार्रवाई का मकसद नियमों की पालना करवाना और आम लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री तथा बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Dausa,Rajasthan

First Published :

September 28, 2026, 20:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj