राजस्थान के 11 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, आसमान से बरसेंगे ओले, 40 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Last Updated:October 15, 2026, 05:56 IST
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने वाला है. जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है. अलवर, डीग, झुंझुनूं, सीकर और डीडवाना-कुचामन समेत कई क्षेत्रों में ओले गिरने की आशंका है. बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. पककर तैयार फसलों और खुले में रखे अनाज को नुकसान से बचाने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. पश्चिमी राजस्थान में 16 अक्टूबर से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.राजस्थान में 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर 11 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है
जयपुर. राजस्थान में 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई जगह मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में मौसम का असर अधिक दिखाई दे सकता है. वहीं, पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में भी बादल बरसने के आसार हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
कुछ जिलों में ओलावृष्टि की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों के साथ खुले में रखी कृषि उपज को भी नुकसान पहुंच सकता है. आईएमडी ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और किसानों को फसल सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी है. प्रदेश में बुधवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के बीच मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिल सकता है.
राजस्थान में 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश का अनुमान है
बीकानेर संभाग में ओले गिरने की आशंका
आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के क्षेत्रों में 15 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. जिलेवार चेतावनी के मुताबिक बीकानेर और हनुमानगढ़ में ओले गिरने के साथ वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा है. श्रीगंगानगर और चूरू में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. डीडवाना-कुचामन क्षेत्र में भी ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है.
राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी 2-3 दिन बारिश होने की प्रबल संभावना।बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में पककर तैयार, खुले आसमान में पड़ी फसलों तथा कृषि एवं अनाज मंडियों में भी खुले आसमान में रखे अनाज व जिंसों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें। https://t.co/pa9wkmqZmk
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 14, 2026



