राजस्थान में मिलावट पर बड़ा वार, जयपुर में 300 किलो पनीर नष्ट, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जब्त

Last Updated:August 24, 2026, 06:49 IST
Rajasthan Campaign Against Adulteration: राजस्थान में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान लगातार जारी है. प्रदेशभर में टीमों ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर सैंपल लिए और संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त करने के साथ सीलिंग और नष्ट करने की कार्रवाई की. जयपुर के झोटवाड़ा में श्रीमाया डेयरी के निरीक्षण के दौरान करीब 300 किलो पनीर अनहाइजीनिक तरीके से स्टोर मिला. विभाग ने पनीर का सैंपल लेने के बाद इसे प्रथम दृष्टया अनसेफ फूड मानते हुए पूरा पनीर नष्ट कराया. फलौदी के खींचन में अवैध वनस्पति फैट निर्माण इकाई पर छापा मारकर 690 किलो वनस्पति फैट, कच्चा माल, तैयार उत्पाद और पैकिंग मशीन जब्त की गई तथा फैक्ट्री सीज कर दी गई. धौलपुर के सरमथुरा में धर्मेंद्र डेयरी से मिश्रित दूध और जोधपुर मिष्ठान भंडार से घेवर का सैंपल लिया गया. कार्रवाई फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में की गई.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान जारी
जयपुर. राजस्थान में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान लगातार जारी है. अभियान के तहत प्रदेशभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, सैंपल लेने, संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त करने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है. जयपुर में विभाग की टीम ने झोटवाड़ा स्थित श्रीमाया डेयरी का औचक निरीक्षण किया, जहां पनीर को अस्वच्छ और अनहाइजीनिक तरीके से स्टोर किया हुआ पाया गया. विभाग ने पनीर का सैंपल लेने के बाद प्रथम दृष्टया इसे असुरक्षित खाद्य पदार्थ की श्रेणी में माना और करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया. इसी अभियान के तहत फलौदी के खींचन में अवैध रूप से संचालित वनस्पति फैट निर्माण इकाई पर भी कार्रवाई की गई.
टीम ने यहां से 690 किलो वनस्पति फैट जब्त किया और अवैध फैक्ट्री को सीज कर दिया. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में कच्चा माल, पैकिंग मशीन और तैयार उत्पाद भी जब्त किए गए. वहीं धौलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध और घेवर के सैंपल लिए हैं. सरमथुरा स्थित धर्मेंद्र डेयरी से मिश्रित दूध का सैंपल लिया गया, जबकि जोधपुर मिष्ठान भंडार से घेवर का नमूना जांच के लिए लिया गया है. खाद्य सुरक्षा विभाग की इन कार्रवाइयों का उद्देश्य मिलावटखोरी पर रोक लगाने के साथ लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है.
जयपुर में 300 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट
झोटवाड़ा में मैसर्स श्रीमाया डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पनीर को निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुरूप स्टोर नहीं किया गया था. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पनीर का नमूना जांच के लिए लिया. प्रथम दृष्टया पनीर को अनसेफ फूड की श्रेणी में पाए जाने पर करीब 300 किलो पनीर को नष्ट कराया गया. विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सामग्री की स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए.
फलौदी में अवैध वनस्पति फैट फैक्ट्री पर कार्रवाई
फलौदी के खींचन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित वनस्पति फैट निर्माण इकाई पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान 690 किलो वनस्पति फैट जब्त किया गया. इसके अलावा मौके से बड़ी मात्रा में कच्चा माल, तैयार उत्पाद और पैकिंग मशीन भी बरामद की गई. विभाग ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अवैध फैक्ट्री को सीज कर दिया. अधिकारियों ने निर्माण और पैकिंग से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की.
धौलपुर में दूध और घेवर के सैंपल लिए गए
धौलपुर जिले में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल लिए. सरमथुरा स्थित धर्मेंद्र डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया. इसके अलावा जोधपुर मिष्ठान भंडार से घेवर का सैंपल जांच के लिए लिया गया है. दोनों नमूनों को प्रयोगशाला भेजकर जांच कराई जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से साफ किया गया है कि मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी. यह पूरी कार्रवाई फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में की गई.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 24, 2026, 06:49 IST



