राजस्थान में स्लीपर सेल खड़ा करने की पाकिस्तानी साजिश बेनकाब, शहजाद भट्टी के 3 गुर्गे गिरफ्तार

Last Updated:November 08, 2026, 08:46 IST
Sri Ganganagar Pakistani Handler Case: राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के कथित नेटवर्क से जुड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. रायसिंहनगर पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों युवक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे और सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए युवाओं को जोड़कर स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश की जा रही थी. इस ग्रुप में 16 नए लोगों को सदस्य बनाया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं. अब आरोपियों के मोबाइल, सोशल मीडिया गतिविधियों और उनके संपर्कों को खंगाला जा रहा है.श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के कथित नेटवर्क से जुड़ी साजिश का खुलासा
श्रीगंगानगर. राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में के कथित नेटवर्क से जुड़ी एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. रायसिंहनगर पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों युवक पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से युवाओं को जोड़कर स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश की जा रही थी. इस ग्रुप में 16 नए लोगों को सदस्य बनाए जाने की जानकारी भी सामने आई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं.
आरोपियों के संपर्कों और उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के कथित नेटवर्क से जुड़े युवकों ने सोशल मीडिया को संपर्क और नेटवर्क विस्तार का माध्यम बनाया था. इसके जरिए युवाओं को एक ग्रुप में जोड़कर कथित तौर पर स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश की जा रही थी. जांच में सामने आया है कि इस ग्रुप में 16 नए लोगों को सदस्य बनाया गया था. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन लोगों को किस उद्देश्य से ग्रुप में जोड़ा गया और उनकी भूमिका क्या थी.
रायसिंहनगर पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
मामले का खुलासा होने के बाद रायसिंहनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में तीनों के पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में होने की बात सामने आई है. हालांकि, आरोपियों के संपर्क में आने का माध्यम, बातचीत के तौर-तरीके और नेटवर्क में उनकी भूमिका को लेकर जांच की जा रही है. सीमावर्ती जिला होने के कारण श्रीगंगानगर में इस मामले को सुरक्षा के लिहाज से गंभीरता से लिया जा रहा है.
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रहीं संपर्क
पुलिस के साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुटी है. जांच का मुख्य फोकस आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, ग्रुप में हुई बातचीत और उनसे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने पर है. एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि सोशल मीडिया ग्रुप में शामिल 16 नए सदस्यों की पहचान क्या है और क्या वे भी कथित नेटवर्क से जुड़े हुए थे. इसके अलावा यह जांच भी की जा रही है कि आरोपियों का संपर्क केवल पाकिस्तानी हैंडलर तक सीमित था या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी सक्रिय थे. फिलहाल मामले की जांच जारी है. आने वाले दिनों में पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल से इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पूरी साजिश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan
First Published :
November 08, 2026, 08:46 IST



