Sports

WI vs BAN: बढ़त लेकर भी दूसरे टेस्ट में पिछड़ा बांग्लादेश, होज के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज मजबूत

होमखेलक्रिकेट

बढ़त लेकर भी दूसरे टेस्ट में पिछड़ा बांग्लादेश, होज के शतक से वेस्टइंडीज मजबूत

Last Updated:November 08, 2026, 22:36 IST

wi vs ban 2nd test day 4 highlights: बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय के शानदार नाबाद 242 रन की बदौलत पहली पारी में 386 रन बनाए थे और 30 रन की बढ़त हासिल की थी. हालांकि, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है, जिससे मुकाबले में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है.बढ़त लेकर भी दूसरे टेस्ट में पिछड़ा बांग्लादेश, होज के शतक से वेस्टइंडीज मजबूतZoomवेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट में मजबूत की पकड़.

नई दिल्ली. केवम होज के नाबाद 140 रन की शानदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन पकड़ मजबूत कर ली है. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 345 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज की टीम दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. इस टेस्ट में उसकी कुल बढ़त 315 रन की हो गई है. वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 386 रन बनाकर 30 रन की बढ़त हासिल की थी.

वेस्टइंडीज की पकड़ मजबूतदिन का खेल समाप्त होने तक होज 140 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि आमिर जांगू 20 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे. खराब रोशनी के कारण दिन का खेल निर्धारित समय से पहले समाप्त करना पड़ा. होज के अलावा केविन विकहैम ने 78 और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 61 रन का योगदान दिया.

ऐसी रही दिन की शुरुआतदिन की शुरुआत में सात रन से आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को ब्रैंडन किंग और जोशुआ डा सिल्वा ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की. बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने डा सिल्वा को 36 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.

किंग ने अपना छठा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया, लेकिन ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर गैरजरूरी आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. वह 61 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद बांग्लादेशी स्पिनरों ने लगातार दो विकेट लेकर टीम की वापसी की उम्मीद जगाई.

होज-विकहैम की जबरदस्त बैटिंगहोज और अपना टेस्ट खेल रहे विकहैम ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने पैरों का अच्छा इस्तेमाल करते हुए स्वीप शॉट के जरिये रन बटोरे. विकहैम ने 68 गेंदों में चौका लगाकर अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया. वह पहली पारी में भी 61 रन बना चुके थे. इस बार उनके पास शतक पूरा करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह 78 रन के निजी स्कोर पर ताइजुल की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बैठे. ताइजुल ने दिन का खेल समाप्त होने तक 118 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

दूसरी ओर, होज ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने 142 गेंदों में ताइजुल की गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया और अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया. शतक के बाद भी उन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और 140 रन बनाकर नाबाद लौटे.

बांग्लादेश ने पहला पारी में 386 रन बनाए थेइससे पहले बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय के शानदार नाबाद 242 रन की बदौलत पहली पारी में 386 रन बनाए थे और 30 रन की बढ़त हासिल की थी. हालांकि, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है, जिससे मुकाबले में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 08, 2026, 22:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj