Rajasthan

रामगढ़ में दादा की मौत के अगले दिन पोते की भी गई जान, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

Last Updated:September 26, 2026, 17:21 IST

अलवर के रामगढ़ में राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने खड़े 3 किशोरों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है. हादसे में 15 साल के पुष्प खंडेलवाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो साथी नमन और जीत गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल किशोरों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में अलवर के बड़े अस्पताल रेफर किया गया. रामगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.अलवर में दादा की मौत के अगले दिन पोते की भी गई जान, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचलाZoom

अलवर. रामगढ़ कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने अपनी साइड में खड़े तीन किशोरों को तेज रफ्तार ट्रक पीछे से कुचल दिया. हादसे में 15 वर्षीय पुष्प की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुष्प पुत्र प्रेम प्रकाश (15), नमन पुत्र ज्ञान प्रकाश (करीब 14) और पड़ोसी जीत पुत्र गुरमित सिंह (करीब 14) राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने अपनी साइड में खड़े थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आया टाटा ट्रोला वहां खड़ी मोटरसाइकिल और तीनों किशोरों को चपेट में लेते हुए निकल गया.

मौके पर ही तोड़ा दम

हादसे में पुष्प ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं नमन और जीत गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने पुष्प को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायल किशोरों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया.

इस हादसे ने पुष्प के परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया. पुष्प के दादा का निधन हादसे से ठीक एक दिन पहले हुआ था और शनिवार को उनके तीये की बैठक होनी थी. परिवार अभी दादा की मौत के सदमे से बाहर भी नहीं आया था कि 15 साल के पुष्प की मौत की खबर मिल गई. एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज

मृतक के परिजन वेद प्रकाश खंडेलवाल ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट में ट्रोला चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है. एसआई दया चंद मीणा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे की परिस्थितियों के साथ ट्रोला चालक की भूमिका की जांच की जा रही है.

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

September 26, 2026, 17:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj