Entertainment

‘रामायण’ में दिखेगी उर्मिला के त्याग की कहानी, सोनिया बलानी ने कहा- ऐसे इमोशनल किरदार को निभाना सम्मान की बात

Last Updated:October 29, 2026, 16:27 IST

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सिनेमा गलियारों में उत्साह चरम पर है. फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. इसी बीच एक्ट्रेस सोनिया बलानी ने फिल्म में अपने किरदार उर्मिला और रणबीर कपूर के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ में उर्मिला का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात है.

ख़बरें फटाफट

'रामायण' में दिखेगी उर्मिला के त्याग की कहानी, सोनिया बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी Zoom‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बलानी. (फोटो: Instagram@soniabalani9)

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस मूवी की रिलीज में कुछ ही दिन बचे हैं. एक्ट्रेस सोनिया बलानी भी रामायण का हिस्सा हैं और वह नितेश तिवारी की फिल्म में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी. अब सोनिया ने बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनना और रणबीर कपूर के साथ काम करना उनके लिए एक खास मौका है. उन्होंने कहा कि इस किरदार को निभाना उनके लिए सम्मान की बात है और साथ ही यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है.

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सोनिया बलानी ने कहा, ‘रामायण जैसी कहानी से जुड़ना, जो हमारी संस्कृति में इतनी गहराई से जुड़ी है, वाकई बहुत खास है. उर्मिला रामायण की एक ऐसी नायिका हैं, जिसकी मजबूती, गरिमा और त्याग को इतिहास के पन्नों से परे समझा जाना चाहिए. एक एक्टर के तौर पर ऐसे इमोशनल लेयर वाले किरदार को निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है.’

नितेश तिवारी को बताया विजनरी फिल्ममेकर

उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ करते कहा, ‘नितेश तिवारी जैसे विजनरी फिल्ममेकर के साथ काम करना और इस बड़े प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर जैसे शानदार एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना इस सफर को और भी ज्यादा एक्साइटिंग बनाता है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक उर्मिला की मजबूती से जुड़ पाएंगे और उन खूबसूरत इमोशन्स को समझ पाएंगे जो उनकी कहानी को इतना पावरफुल बनाते हैं.’

‘रामायण’ में उर्मिला ने किया था बड़ा त्याग

लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का ‘रामायण’ में एक अहम स्थान है. कहा जा रहा है कि इस किरदार के जरिए फिल्म में महाकाव्य के एक और भावनात्मक पहलू को दिखाया जाएगा और उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा. वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब लक्ष्मण अपने बड़े भाई राम और भाभी सीता के साथ 14 वर्षों के वनवास पर गए थे, तब उर्मिला ने अपने पति के बिना पूरे 14 साल बिताए थे. पौराणिक कथाओं में यह भी माना जाता है कि उर्मिला ने लक्ष्मण की नींद ले ली थी ताकि वे बिना सोए 14 साल तक राम और सीता की रक्षा कर सकें.

इन रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला भाग

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज करने की योजना है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 29, 2026, 16:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj