Rajasthan
रितु बराला केस में जयपुर में गरमाई सियासत, FIR दर्ज कराने कमिश्नरेट पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी

Last Updated:October 19, 2026, 19:50 IST
एनएसयूआई पदाधिकारी रितु बराला के साथ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए सैकड़ों कांग्रेसी जयपुर कमिश्नरेट पहुंचे. गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी ही होगी.
जयपुर. दिल्ली में NSUI पदाधिकारी रितु बराला के साथ मारपीट के मामले को लेकर राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. रितु के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे. इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने मोती डूंगरी थाने में शिकायत दी थी, लेकिन वहां FIR दर्ज नहीं होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया. रितु बराला भी कांग्रेस नेताओं के साथ कमिश्नरेट पहुंचीं.
First Published :
October 19, 2026, 19:50 IST



