Entertainment

रिलीज से पहले ही रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का तूफान, एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ पार, पहले दिन होगी छप्परफाड़ कमाई?

Last Updated:October 14, 2026, 06:39 IST

Jailer 2 Worldwide Day 1 Advance Booking: सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा है. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही कमाई के बड़े रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है. 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस एक्शन-थ्रिलर की दुनियाभर में पहले दिन की एडवांस बुकिंग 50 करोड़ रुपये ग्रॉस के पार पहुंच गई है. टिकटों की इस धुआंधार बिक्री ने फिल्म से उम्मीदें बढ़ा दी हैं. अब सबकी नजरें इसकी ओपनिंग पर हैं, जहां 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही है.
Amazon Prime DayTop Deals Insideरिलीज से पहले ही रजनीकांत की 'जेलर 2' का तूफान, पहले दिन होगी छप्परफाड़ कमाई?Zoomफिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में नजर आएंगे.

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों का इंतजार फैंस किसी त्योहार की तरह करते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. उनकी आने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है. फिल्म की रिलीज से पहले दुनियाभर में पहले दिन के टिकटों की बिक्री 50 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े को पार कर गई है. खास बात यह है कि इस कमाई में भारत के साथ विदेशी बाजारों का भी बड़ा योगदान है.

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. अब सबकी नजरें 15 अक्टूबर यानी कल फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार से अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है.

भारत में एडवांस बुकिंग से 25 करोड़ से ज्यादा

‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में घरेलू बाजार से शानदार रिएक्शन मिल रहे है. सैकनिल्क आंकड़ों की मानें तो भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग 25 करोड़ रुपये ग्रॉस के पार पहुंच चुकी है. 13 अक्टूबर को रात 8 बजे के आंकड़ों में ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह कलेक्शन करीब 27 करोड़ रुपये था. उस समय तक फिल्म के लिए 12.86 लाख टिकट बिक चुके थे और 12,124 शो दर्ज किए गए थे. इनमें 680 शो हाउसफुल थे, जबकि 215 शो पूरी तरह बिक चुके थे. ये आंकड़े बताते हैं कि रजनीकांत की फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों में अच्छी मांग बनी हुई है.

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा क्रेज

सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस यूं तो पूरे भारत में हैं लेकिन फिल्म का सबसे ज्यादा क्रेज तमिलनाडु में देखा जा रहा है. तमिलनाडु फिल्म का सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है. यहां ब्लॉक सीटों समेत एडवांस बुकिंग करीब 11.10 करोड़ रुपये ग्रॉस रही. सैकनिल्क के मुताबिक, कर्नाटक में यह आंकड़ा लगभग 6 करोड़ रुपये और केरल में 5.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. शहरों में चेन्नई की एडवांस बुकिंग करीब 5.28 करोड़ रुपये रही, जहां ऑक्यूपेंसी 77 फीसदी बताई गई. वहीं, बेंगलुरु से लगभग 5.65 करोड़ रुपये का योगदान मिला. भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग का करीब 87 फीसदी हिस्सा तमिल वर्जन से आया है. इससे साफ है कि रजनीकांत की घरेलू फैन फॉलोइंग फिल्म के शुरुआती कारोबार को मजबूती दे रही है.

फिल्म का कुल बजट लगभग 240 से 300 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत को इस फिल्म के लिए 110 करोड़ रुपये और प्रॉफिट में हिस्सा मिल रहा है.

विदेशों में भी टिकटों की जबरदस्त मांग

‘जेलर 2’ को विदेशी बाजारों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. विदेशों में पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 25 करोड़ रुपये ग्रॉस को छू गया है. घरेलू और विदेशी प्री-सेल्स को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड एडवांस ग्रॉस 50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. विदेशी बाजारों में मजबूत मांग फिल्म की ओपनिंग को बड़ा सहारा दे सकती है.

क्या पहले दिन 100 करोड़ कमाएगी फिल्म?

साल 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. अब इसके सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग ने मजबूत शुरुआत के साथ जबरदस्त ओपनिंग का इशारा दे दिया है. लेकिन पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना अभी सिर्फ अनुमान है क्योंकि रिलीज के दिन की टिकट बिक्री और स्पॉट बुकिंग ही फिल्म के इस आंकड़े की तस्वीर को साफ करेगी.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 14, 2026, 06:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj