Entertainment

जब दोस्तों का प्लान बन जाए सिरदर्द, विराज गेहलानी की फिल्म में दिखेगा हंगामे का फुल डोज, जानें कब होगी रिलीज

नई दिल्ली. दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और पार्टी करने का प्लान कई बार यादगार बन जाता है, लेकिन कभी-कभी यही प्लान बड़ी मुसीबत भी खड़ी कर देता है. कुछ ऐसी ही कहानी लेकर आ रही है यूडली फिल्म्स की नई कॉमेडी फिल्म ‘पार्टी एनिमल्स’. इस फिल्म में दोस्ती, मस्ती, गलत फैसलों और एक के बाद एक बढ़ती परेशानियों का ऐसा सिलसिला देखने को मिलेगा. विराज गेहलानी और कई नए कलाकारों से सजी यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी.

‘पार्टी एनिमल्स’ की कहानी नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाली एक पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें पुलिसवाले, गुंडे, एक पार्टी बस और यहां तक कि नशे में धुत एक घोड़ा भी नजर आएगा. सुनने में यह किसी अजीब सपने जैसा लग सकता है, लेकिन फिल्म की कहानी में यही सब मिलकर हंगामा खड़ा करते हैं.

दोस्तों की एक रात और मुसीबतों का लंबा सिलसिला

मुंबई में सेट इस फिल्म की कहानी मन्न पटेल और अरमान खन्ना के इर्द-गिर्द घूमती है. मन्न का किरदार विराज गेहलानी निभा रहे हैं, जबकि अरमान की भूमिका अर्जुन तंवर ने निभाई है. दोनों बचपन के अच्छे दोस्त हैं, लेकिन समय के साथ उनकी जिंदगी अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ जाती है. जब दोनों एक खास रात साथ बिताने के लिए दोबारा मिलते हैं, तो सब कुछ उनके प्लान के मुताबिक नहीं होता. छोटी-छोटी बातों पर बहस शुरू होती है, रोमांस के चक्कर में नई उलझनें पैदा होती हैं और मामूली कहासुनी बड़े झगड़ों में बदल जाती है. हालत ऐसी हो जाती है कि एक परेशानी सुलझाने की कोशिश में तीन नई मुसीबतें खड़ी हो जाती हैं.

हॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों जैसा होगा अंदाज

यूडली फिल्म्स इस फिल्म के जरिए दोस्ती और मस्ती से भरी हॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों ‘द हैंगओवर’, ‘सुपरबैड’ और ’21 जंप स्ट्रीट’ जैसी कहानियों का मजा भारतीय अंदाज में पेश करने की कोशिश कर रही है. फिल्म में आज के दौर का हास्य, दोस्तों के बीच की नोकझोंक और गलत फैसलों से पैदा होने वाली अफरा-तफरी देखने को मिलेगी. इसकी कहानी में FOMO यानी किसी मजेदार चीज से चूक जाने का डर, दोस्ती और बड़े होने के साथ आने वाली जिम्मेदारियों जैसे पहलुओं को भी शामिल किया गया है. फिल्म यह दिखाने की कोशिश करती है कि जिंदगी में आजादी मिलने का मतलब यह नहीं है कि हर फैसला सही ही होगा. कई बार बिना सोचे-समझे लिया गया एक फैसला पूरी रात का मजा किरकिरा कर सकता है.

हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट(फोटो साभार: instagram@yoodleefilms)

फिल्म में नजर आएंगे कई कलाकार

रवि छाबड़िया के निर्देशन में बनी ‘पार्टी एनिमल्स’ को यूडली फिल्म्स के बैनर तले विक्रम मेहरा और सिद्धार्थ आनंद कुमार ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी अली हाजी, खुश मुलिक और वीर पंचाल ने लिखी है. विराज गेहलानी और अर्जुन तंवर के अलावा फिल्म में प्रगति नागपाल, नाकियाह हाजी, आलम खान, साकिब अयूब, कमलेश सावंत, अनिल चरणजीत, आरोन कौल, विजय पाटकर और मनोज जोशी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

विराज गेहलानी ने फिल्म को लेकर क्या कहा?

फिल्म को लेकर विराज गेहलानी काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि ‘पार्टी एनिमल्स’ एक अलग तरह की फिल्म है, जिसमें मस्ती, दोस्ती और पागलपन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा. उनके मुताबिक, फिल्म में हालात लगातार बिगड़ते जाते हैं और इसी वजह से कहानी और भी मजेदार बनती जाती है. विराज को उम्मीद है कि दर्शक फिल्म के किरदारों और उनकी हरकतों से आसानी से जुड़ पाएंगे.

बता दें कि अगर आपको दोस्तों के साथ होने वाली मस्ती, अजीबोगरीब घटनाओं और लगातार बढ़ती मुसीबतों पर बनी कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, तो ‘पार्टी एनिमल्स’ आपके लिए दिलचस्प हो सकती है. फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.तो अगर आपके दोस्तों का ग्रुप भी अक्सर ऐसे प्लान बनाता है, जिनका अंत किसी बड़ी गड़बड़ी के साथ होता है, तो इस फिल्म की कहानी आपको जरूर अपने दोस्तों की याद दिला सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj