Rajasthan
रुई के फाहों से मखमली गद्दों तक, पाली में आज भी जिंदा है पिंजारा समाज का सदियों पुराना हुनर

मशीनों के दौर में हाथों का हुनर, पाली में सुई-धागे से तैयार होते मखमली गद्दे
पाली में पिंजारा समाज आज भी गद्दे बनाने की अपनी पारंपरिक कला को जिंदा रखे हुए है. फोम और ब्रांडेड गद्दों के बढ़ते चलन के बावजूद यहां कारीगर दशकों पुरानी मशीनों से रुई धुनते हैं और सुई-धागे की मदद से हाथों से खूबसूरत डिजाइन वाले गद्दे तैयार करते हैं. इंदौर से पाली आए परिवारों ने वर्षों पहले इस काम की शुरुआत की थी, जो धीरे-धीरे उनकी पहचान बन गया. इन गद्दों की मजबूती और मुलायमियत आज भी लोगों को पसंद आती है. हालांकि कड़ी मेहनत, कम मुनाफे और बदलती जीवनशैली के कारण नई पीढ़ी इस हुनर से दूर हो रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




