रोहित रॉय ने TV को बताया था ‘डस्टबिन मीडियम’, अब आशा नेगी ने किया रिएक्ट, कही दो टूक

Last Updated:September 19, 2026, 16:58 IST
टीवी के जाने-माने एक्टर रोहित रॉय ने अपने एक बयान से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. छोटे पर्दे पर दशकों तक राज करने वाले कलाकार ने टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ कह डाला था. इसके बाद छोटे पर्दे के कलाकारों ने सामने आकर रोहित रॉय के बयान की जमकर आलोचना की.
नई दिल्ली. रोहित रॉय ने अपने डस्टबिन वाले बयान से काफी लोगों को नाराज किया. उनके इस बयान पर अब टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस आशा नेगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. आशा नेगी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, वो सब कुछ टीवी की वजह से है. (फोटो साभार इंस्टाग्रामashanegi)
अभिनेता रोहित रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान टीवी इंडस्ट्री पर कड़े शब्दों में टिप्पणी करते हुए इसे ‘डस्टबिन मीडियम’ करार दिया था. उन्होंने यह भी दावा किया था कि फिल्म स्टार्स में एक अलग तरह का ‘स्टाइल और क्लास’ देखने को मिलता है, जो आम तौर पर टीवी एक्टर्स में नजर नहीं आता. (फोटो साभार इंस्टाग्रामashanegi)
उनके इस बयान के सामने आने के बाद से ही टीवी कलाकारों और फैंस के बीच नाराजगी देखी जा रही है. टीवी के इंडस्ट्री से रोहित रॉय के कई दोस्त भी उनके बयान की आलोचना कर चुके हैं. एक्चर चेतन हंसराज जिन्हें बीआर चोपड़ा की महाभारत सेे पहचान मिली थी, उन्होंने भी रोहित के बयान को गलत बताया. (फोटो साभार इंस्टाग्रामashanegi)
Add as Preferred Source on Google
आईएएनएस से बातचीत करते हुए आशा नेगी ने रोहित रॉय के इस बयान पर अपनी असहमति जताई. उन्होंने कहा, ‘मुझे ये नहीं पता कि उन्होंने यह बात किस इरादे से कही या वह किस तरह के मेंटल प्रेशर से गुजर रहे हैं. लोग अपनी परिस्थितियों के हिसाब से बयान देते हैं, इसलिए मैं उनके इस बयान पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहती’.(फोटो साभार इंस्टाग्रामashanegi)
आशा नेगी आगे कहती हैं, ‘मेरे लिए मेरा सच साफ है, आज मैं जो कुछ भी हूं, सिर्फ टेलीविजन की वजह से हूं और इसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी’. आशा नेगी ने अंकिता लोखंडे और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चर्चित शो ‘पवित्र रिश्ता’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्रामashanegi)
आशा नेगी ने कहा कि उन्हें जो पहचान छोटे पर्दे ने दी है, उसकी बराबरी कोई और माध्यम नहीं कर सकता. उन्होंने आगे कहा, ‘टेलीविजन ने मुझे सब कुछ दिया है. टीवी की बदौलत ही मैं देश के घर-घर में पहचानी गई. आज भी लोग मुझे ‘पवित्र रिश्ता’ के मेरे किरदार ‘पूर्वी’ के नाम से पुकारते हैं. जो सम्मान और प्यार मुझे छोटे पर्दे से मिला है, वह सिनेमा या ओटीटी प्लेटफॉर्म कभी नहीं दे सकता’.(फोटो साभार इंस्टाग्रामashanegi)
वर्कफ्रंट की बात करें तो, आशा नेगी इन दिनों अपनी लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी, एडवेंचर और मिस्ट्री वेब सीरीज ‘अली बाबा और 40 भूत’ को लेकर चर्चा में हैं. इस सीरीज में आशा ने ‘अली’ का मुख्य किरदार निभाया है, जबकि ‘बाबा’ की भूमिका में अभिनेता विशाल वशिष्ठ नजर आ रहे हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्रामashanegi)
आशा नेगी अपने को-स्टार ऋत्विक धंजानी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में थीं. दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत पवित्र रिश्ता से हुई थी. हालांकि अब वो अलग हो चुके हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्रामashanegi)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 19, 2026, 16:58 IST



