Rajasthan

लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत, पलंग पर मिला शव; साथी युवक फरार

Last Updated:October 19, 2026, 09:11 IST

Alwar News: अलवर के नाहरपुर में लिव-इन में रह रही 30 वर्षीय कुमकुम का शव किराए के मकान में पलंग पर मिला. पास में ही टूटा हुआ मोबाइल फोन पड़ा मिला. युवती पिछले डेढ़ साल से योगेश चौधरी के साथ रह रही थी, जो घटना के बाद से फरार है और उसका फोन बंद आ रहा है. पुलिस को झगड़े के बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका है. शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविक कारणों का पता चलेगा.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals InsideAlwar News: लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत, साथी फरारZoomAlwar News: लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत, साथी फरार

अलवर: अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के नाहरपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 30 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. युवती का शव किराए के मकान की ऊपरी मंजिल पर पलंग पर पड़ा मिला. घटनास्थल के हालात और युवती के साथ रह रहे युवक के अचानक फरार हो जाने से पुलिस को हत्या की आशंका है. प्रारंभिक जांच में गला दबाकर वारदात को अंजाम दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

मृतका की पहचान कुमकुम (पुत्री राजू), निवासी वृंदावन (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी मेव मोहल्ला, नाहरपुर के रूप में हुई है. वह वृंदावन निवासी योगेश चौधरी के साथ पिछले करीब डेढ़ साल से नाहरपुर में रंजीत सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए से रह रही थी. पुलिस के अनुसार, मकान में रहने वाले पड़ोसियों ने कुमकुम को कई घंटों तक पलंग पर एक ही स्थिति में पड़े देखा. काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं हुई, तो उन्होंने मकान मालिक को इस बात की सूचना दी. मकान मालिक के मौके पर पहुंचने पर युवती पलंग पर मृत स्थिति में मिली और उसके पास ही एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी पड़ा मिला.

झगड़े के बाद वारदात की आशंका, युवक फरारउद्योग नगर थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. प्रारंभिक परिस्थितियों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद युवती के साथ यह घटना हुई. युवती के साथ रह रहा योगेश चौधरी मौके से फरार है और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है तथा मामले के सभी कानूनी और तकनीकी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों को दी सूचनाघटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है. मृतका के परिजनों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है. परिजनों के पहुंचने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

October 19, 2026, 09:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj