वजन के चलते नहीं मिल रहा था काम, एक्ट्रेस ने तंग आकर देश छोड़ने का बना लिया था मन, तभी 1 मैसेज से चमकी तकदीर

Last Updated:September 26, 2026, 18:18 IST
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस अंजलि आनंद आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं. एक वक्त ऐसा आया, जब उन्होंने एक्टिंग का सपना हमेशा के लिए छोड़ने का मन बना लिया था. यहां तक कि वह देश भी छोड़ना चाहती थीं. वजन की वजह से लगातार मिल रहे रिजेक्शन और जमापूंजी खत्म होने के बाद जब उन्हें करण जौहर की फिल्म के लिए बुलावा आया, तो खुद उनकी मां को भी यकीन नहीं हुआ. हालांकि, उन्होंने ना सिर्फ ‘रानी और रानी की प्रेम कहानी’ से अपना धमाकेदार डेब्यू किया और अपनी काबिलियत का लोहा भी मनवाया.
नई दिल्ली. एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. लेकिन उनके लिए इस मूवी में काम पाना आसान नहीं था. हाल ही अंजलि ने फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान के व्लॉग में बताया कि उन्हें इस मूवी में कैसे काम मिला. साथ ही अंजलि ने यह भी खुलासा किया कि एक वक्त पर उन्होंने एक्टिंग ही नहीं, बल्कि इंडिया छोड़ने का भी मन बना लिया था.
फराह खान के व्लॉग में अंजलि आनंद ने बताया कि कैसे कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें वजन घटाने के लिए कहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने एक्टिंग का सपना लगभग छोड़ ही दिया था. जब फराह खान ने उनसे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म में रोल मिलने को लेकर सवाल पूछा, तो अंजलि काफी भावुक हो गईं. (फोटो साभार: Instagram@anjalidineshanand)
फराह खान के सवाल पर उन्होंने बताया, ‘साल 2020 मेरी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था. मैं उस वक्त इतने बुरे दौर से गुजर रही थी कि भारत छोड़कर एक्टिंग का करियर हमेशा के लिए खत्म करने की सोच रही थी. मुझे काम नहीं मिल रहा था, लॉकडाउन लगा हुआ था और मेरी सारी जमापूंजी महज 6 महीनों में खत्म हो गई थी.’ (फोटो साभार: Instagram@anjalidineshanand)
Add as Preferred Source on Google
अंजलि ने उस पल को याद करते हुए बताया कि कैसे कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा का मैसेज आते ही उनकी किस्मत बदल गई, जबकि वही उनसे हमेशा वजन घटाने के लिए कहा करती थीं. अंजलि ने बताया, ‘मुझे अच्छी तरह याद है कि मेरे दोस्त मुझे गोवा ले गए थे, तभी मुझे शानू का मैसेज आया. मैं उनसे पहले भी कई बार मिल चुकी थी, लेकिन हर बार उनका यही कहना होता था कि तुम अपना थोड़ा वजन घटा लो, फिर कुछ काम करते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@anjalidineshanand)
उन्होंने आगे कहा, ‘जब मुझे करण जौहर से मिलने का बुलावा आया, तो मेरी मां को भी यकीन नहीं हुआ. उन्होंने ताना मारते हुए कहा कि बड़ी आई करण जौहर से मिलने वाली, भला वो तुझसे क्यों मिलेंगे?’ हालांकि, जब अंजलि ऑडिशन के लिए पहुंचीं, तो करण जौहर उनकी तस्वीरें और ऑडिशन देखकर बेहद प्रभावित हुए और उन्हें तुरंत फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया. (फोटो साभार: Instagram@anjalidineshanand)
अंजलि भले ही एक्टर दिनेश आनंद की बेटी हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का सफर उनके लिए कतई आसान नहीं रहा. साल 2021 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ में भी वह नजर आई थीं, हालांकि उस रोल के लिए उन्हें कोई क्रेडिट तक नहीं मिला. (फोटो साभार: Instagram@anjalidineshanand)
इस पर चुटकी लेते हुए अंजलि ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘फिल्म में मेरा रोल सिर्फ इतना ही था कि एक आतंकी मेरे ऊपर गिरता है और पकड़ा जाता है’. बड़े पर्दे पर उन्हें असली पहचान 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से मिली. इसके बाद वह ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी ‘धमाल 4’ में भी नजर आईं, हालांकि, फराह के साथ बातचीत में अंजलि ने हंसते हुए खुलासा किया कि उनकी मां ने इस फिल्म को वन-टाइम वॉच बताया था. (फोटो साभार: Instagram@anjalidineshanand)
बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अंजलि टीवी जगत का जाना-माना चेहरा थीं. उन्होंने 2017 में ‘ढाई किलो प्रेम’ और ‘अनटैग’ के अलावा 2018 में लोकप्रिय शोज ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में अहम किरदार निभाए. इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ और ‘झलक दिखला जा 11’ जैसे बड़े रिएलिटी शोज में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं. (फोटो साभार: Instagram@anjalidineshanand)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 26, 2026, 18:18 IST



