Rajasthan

जयपुर डिप्टी मेयर चुनाव में BJP की सरोज कंवर की एकतरफा जीत, 31 वोट से विजय

Last Updated:September 26, 2026, 18:31 IST

जयपुर नगर निगम डिप्टी मेयर पद के लिए हुए घमासान में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज कर ली है. भाजपा प्रत्याशी सरोज कंवर ने कांग्रेस उम्मीदवार सलमान मंसूरी को भारी मतों के अंतर से हरा दिया है. नतीजों की घोषणा होते ही बीजेपी खेमे में जश्न की लहर दौड़ गई. नगर निगम परिसर में हुए इस हाई-प्रोफाइल मतदान में कुल 150 पार्षदों में से 149 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.जयपुर डिप्टी मेयर चुनाव में BJP की सरोज कंवर की एकतरफा जीत, 31 वोट से विजयZoomबीजेपी

जयपुर. नगर निगम जयपुर के डिप्टी मेयर पद का चुनाव परिणाम सामने आ गया है. भाजपा की सरोज कंवर ने कांग्रेस के सलमान मंसूरी को हराकर डिप्टी मेयर पद पर जीत दर्ज की है. सरोज कंवर को 89 वोट मिले, जबकि सलमान मंसूरी के खाते में 58 वोट आए.

नगर निगम के कुल 150 पार्षदों में से 149 ने मतदान किया. वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस पार्षद वंदिता शर्मा ने मतदान नहीं किया. मतगणना में एक वोट खारिज हुआ, जबकि एक वोट NOTA के पक्ष में गया. इसके बाद भाजपा की सरोज कंवर के नाम जीत का ऐलान किया गया. 89 वोट के साथ सरोज कंवर जयपुर नगर निगम की नई डिप्टी मेयर बन गई हैं.

सरोज कंवर की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती. कल तक जो महिला घर के कामकाज और रसोई संभालने में व्यस्त रहती थीं, वे आज जयपुर नगर निगम की डिप्टी मेयर बनकर सत्ता के शिखर पर आ बैठी हैं. पहले सरोज कंवर का राजनीतिक मंचों से कभी कोई नाता नहीं रहा, लेकिन किस्मत के पन्नों और पार्टी के फैसले ने उन्हें सीधे जयपुर की दूसरी सबसे बड़ी प्रशासनिक कुर्सी पर बैठा दिया.

पति के 15 साल के समर्पण का मिला इनाम

सरोज कंवर की इस शानदार कामयाबी के पीछे उनके पति रणजीत सिंह सोडाला का सालों का राजनीतिक त्याग और समाज सेवा छिपी है. रणजीत सिंह रावणा राजपूत समाज के लगातार 3 बार निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं. साल 2008 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सिविल लाइंस से चुनाव लड़ने वाले रणजीत सिंह ने बाद में भाजपा का दामन थाम लिया था. पिछले 15 सालों से वे बीजेपी के प्रदेश सचिव और प्रदेश मंत्री जैसे अहम पदों पर रहकर निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहे थे.

विधानसभा चुनाव में नहीं मिला टिकट

विधानसभा चुनाव के दौरान भी रणजीत सिंह ने सिविल लाइंस सीट से दावेदारी जताई थी. लेकिन पार्टी ने किसी और को मौका दिया. इसके बावजूद उन्होंने बिना किसी नाराजगी या बगावत के पार्टी का काम जारी रखा. पार्टी के प्रति इसी अटूट वफादारी का नतीजा रहा कि पहले तो बीजेपी ने उनकी पत्नी सरोज कंवर को पार्षद का टिकट दिया और फिर उन्हें चुनाव जिताने के बाद सीधे जयपुर के डिप्टी मेयर के पद से नवाज दिया.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 26, 2026, 17:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj