विदर्भ की जीत में चमके हर्ष दुबे और पार्थ रेखाड़े, बिहार की लगातार तीसरे मैच में हालत खराब

होमखेलक्रिकेट
विदर्भ की जीत में चमके हर्ष दुबे और पार्थ रेखाड़े, बिहार को मिली तीसरी हार
Last Updated:November 05, 2026, 16:15 IST
हर्ष दुबे और पार्थ रेखाड़े के पांच-पांच विकेट के दमपर विदर्भ ने मध्य प्रदेश को 20 रन से हरा दिया. इसके अलावा बिहार को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. बिहार का मुकाबला गोवा के खिलाफ था. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बीच खेला जा रहा मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.विदर्भ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे
नई दिल्ली: हर्ष दुबे और पार्थ रेखाड़े के पांच-पांच विकेट की बदौलत विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले में मध्य प्रदेश पर पारी और 20 रन से शानदार जीत दर्ज की. भारतीय स्पिनर हर्ष दुबे ने पहली पारी में 45 रन देकर नौ विकेट झटके थे. उन्होंने दूसरी पारी में भी अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए 37 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. इस तरह उन्होंने मैच में कुल 14 विकेट अपने नाम किए. मध्य प्रदेश की दूसरी पारी महज 105 रन पर सिमट गई.
वहीं, पार्थ रेखाड़े ने केवल सात ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट चटकाए. विदर्भ ने तीन दिन के भीतर ही मुकाबला अपने नाम कर बोनस अंक भी हासिल किया. दो बार की रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ इस जीत के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. पहले दौर के चार मैच में उसके कुल 26 अंक हो गए हैं.
गोवा ने बिहार को हराकर हासिल किया बोनस अंक
वहीं मेजबान गोवा ने भी बिहार को पारी और 177 रन से हराकर बोनस अंक के साथ जीत दर्ज की. गोवा ने यह मुकाबला भी तीन दिन के भीतर समाप्त कर दिया. गोवा ने पहली पारी में 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और बिहार को पहली पारी में नौ विकेट पर 107 रन के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद ललित यादव की अगुवाई वाली गोवा की गेंदबाजी ने बिहार की दूसरी पारी को महज 113 रन पर समेट दिया.
उत्तर प्रदेश और बड़ौदा का मैच हुआ रोमांचक
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश ने बड़ौदा के 355 रन के जवाब में आठ विकेट पर 455 रन बना लिए हैं. इस तरह उसे 100 रन की बढ़त हासिल हो गई है. मुकाबले के ड्रॉ होने की संभावना है और पहली पारी में बढ़त के आधार पर मेजबान टीम को अंक मिलेंगे.
इसी तरह जम्मू-कश्मीर भी पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल करने की स्थिति में है. पुडुचेरी के 385 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने एक दिन का खेल शेष रहते पांच विकेट पर 491 रन बना लिए थे. उसे 106 रन की बढ़त हासिल हो चुकी थी.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 05, 2026, 16:15 IST



