विदेशी मेहमानों से गुलजार हुआ भरतपुर का घना, पक्षियों के झुंड ने बढ़ाई पार्क की खूबसूरती, पर्यटकों की लगी भीड़

Last Updated:September 21, 2026, 18:10 IST
Keoladeo National Park Bharatpur: भरतपुर का प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क इन दिनों विदेशी मेहमानों और प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी से गुलजार नजर आ रहा है. पार्क में अलग-अलग जगहों पर प्रवासी पक्षियों के झुंड पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. पक्षियों की चहचहाहट और प्राकृतिक वातावरण ने घना की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है. मनमोहक नजारा देखने के लिए पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं और पक्षी विहार का आनंद ले रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर: भरतपुर का विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क इन दिनों प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार नजर आ रहा है. देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले प्रवासी पक्षियों ने पार्क में दस्तक देना शुरू कर दिया है. सुबह से ही घना के जल क्षेत्रों और घास के मैदानों में पक्षियों के झुंड दिखाई दे रहे हैं. इन विदेशी मेहमानों की मौजूदगी से पार्क की प्राकृतिक खूबसूरती और भी निखर गई है.
केवला देव नेशनल पार्क के नेचर गाइड ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि केवलादेव नेशनल पार्क बरसात और सर्दियों के मौसम में प्रवासी पक्षियों के लिए प्रमुख ठिकाना बन जाता है. हर साल हजारों किलोमीटर का सफर तय कर अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी यहां पहुंचते हैं. यहां उन्हें अनुकूल वातावरण, पर्याप्त भोजन और पानी उपलब्ध होता है. यही वजह है कि सर्दियों के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी और पर्यटक भी केवलादेव पहुंचते हैं.
पर्यटक इन खूबसूरत नजारों को अपने कैमरों में कैद कर रहेपार्क में इन दिनों विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की गतिविधियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. जलाशयों के आसपास पक्षियों के झुंड उड़ते और पानी में अठखेलियां करते नजर आते हैं. जबकि पेड़ों पर बैठे पक्षियों की आवाजें पूरे वातावरण को जीवंत बना रही हैं. दूरबीन और कैमरे लेकर पहुंच रहे पर्यटक इन खूबसूरत नजारों को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं.
भरतपुर घूमने वालों के लिए काफी खास हो गयापक्षियों के साथ-साथ पार्क की हरियाली जल क्षेत्र और शांत प्राकृतिक वातावरण भी पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है. सुबह के समय सूर्योदय के बीच पक्षियों को देखने का अनुभव पर्यटकों के लिए खास बन रहा है. केवलादेव नेशनल पार्क की बढ़ती रौनक से स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. आने वाले दिनों में प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ने के साथ पार्क में पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है. घना एक बार फिर पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनता नजर आ रहा है. जो अब भरतपुर घूमने वालों के लिए काफी खास हो गया है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
September 21, 2026, 18:10 IST



