शमी सिर्फ वेश्याओं से मिलते हैं, मुझसे मिलने की औकात नहीं… हसीन जहां ने फिर उगला जहर

होमखेलक्रिकेट
शमी वेश्याओं से मिलते हैं, मुझसे मिलने की औकात नहीं! हसीन जहां ने उगला जहर
Last Updated:September 27, 2026, 19:18 IST
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और उनकी वाइफ हसीन जहां के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. इस बीच शमी के आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर जैसे ही चर्चा शुरू हुई, हसीन जहां ने भी चुनौती पेश कर दी. हसीन जहां खुले तौर पर ऐलान किया है कि शमी या उनके भाई जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे वह उनके खिलाफ मैदान में उतरेंगी.मोहममद शमी और हसीन जहां
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर उनकी वाइफ हसीन जहां ने फिर जहर उगला है. शमी और हसीन जहां के बीच लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है. वहीं, अब हसीन जहां ने सियासी मैदान पर शमी को खुसी चुनौती दे डाली है. दरअसल, हाल ही में राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से शमी की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के बाद शमी को लेकर ये कयास तेज हो गए कि भारतीय क्रिकेटर आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं.
न्यूज18 इंडिया के साथ खास बातचीत में हसीन जहां ने कहा कि शमी या उनका भाई जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे वह उनके खिलाफ उसी सीट से मैदान में उतरेंगी. उन्होंने कहा, “मैं चुनाव लडूंगी पहले देख रही हूं कि शमी कहां से चुनाव लड़ते हैं जहां से भी वह चुनाव लड़ेंगे मैं लडूंगी सभी पार्टियों के संपर्क में हूं. हबीब की तो इतनी हैसियत नहीं है चुनाव लड़ने की, पीछे से तो मोहम्मद शमी ही होंगे तो जहां से लड़े मैं लडूंगी.”
शमी की मुझसे मिलने की औकात नहीं-हसीन जहां
बातचीत में हसीन जहां ने आगे कहा, “मोहम्मद शमी सिर्फ वेश्याओं से मिलते मुझसे मिलने की औकात नहीं है.” बता दें कि हसीन जहां ने मार्च 2018 में मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा, मारपीट, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी. इस घटना के बाद से ही दोनों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है.
हसीन जहां ने कई बार शमी पर लगाए गए आरोपों को दोहराया है. इसके अलावा जब ये विवाद शुरू हुआ था तो हसीन जहां कथित तौर पर शमी के चैट के कुछ स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. हसीन जहां की शिकायत पर शमी के ऊपर मामला दर्ज हुआ था. फिलहाल पूरा विवाद कोर्ट में है. कोर्ट की तरफ से शमी को आदेश दिया गया है कि वह हसीन जहां और बेटी को हर महीने एक तय गुजारा भत्ता देंगे.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 27, 2026, 19:18 IST



