Entertainment

रणबीर की मेगा बजट फिल्म से 40 दिन पहले अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’ फ्लॉप, 2 दिन में चौपट, फर्स्ट मंडे होगा चमत्कार?

Last Updated:September 27, 2026, 20:05 IST

रणबीर कपूर की रामायण से 40 दिन पहले अंजलि अरोड़ा की बॉक्स ऑफिस पर रामायाण रिलीज हुई. जिसकी हालत पस्त ही नजर आई. दो दिन के अंदर ही ये सिमटती दिख रही है. चलिए बताते हैं महाकाव्य श्रीरामायण कथा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

रामायण एक ऐसी गाथा है जिसपर कई सीरियल बने हैं तो कई फिल्में भी. हिंदी से लेकर साउथ तक इस पौराणिक कथा को कई बार बनाया जा चुका है तो कई सुपरस्टार इसमें राम की भूमिका निभा चुके हैं. जल्द ही रणबीर कपूर-साई पल्लवी भी रामायण पार्ट वन लेकर बॉक्स ऑफिस पर हाजिर होंगे. फिलहाल यूट्यूबर से एक्ट्रेस बनीं अंजलि अरोड़ा की रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. 25 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई Mahakavya Shri Ramayan Katha कुछ खास कमाल करने में नाकामयाब रही है. चलिए बताते हैं आखिर दो दिन के अंदर कितनी कमाई की है. (Image: Insta/anjimaxuofficially)

अंजलि अरोड़ा को कभी काचा बादाम पर रील बनाने के बाद से लोगों ने जानना पहचानना शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह लॉकअप जैसे रियलिटी शो में भी पहुंचीं और अब एक्टिंग जगत में सीता मां का रोल निभाकर चर्चा में हैं. (Image: Insta/anjimaxuofficially)

अंजलि अरोड़ा की रामायण ने पहले दिन कोई खास कमाई नहीं की. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को महज 10 लाख रुपये की कमाई के साथ खाता खोलना नसीब हुआ. हालांकि दूसरे दिन फिल्म ने ये कमाई पहले दिन के मुकाबले डबल की. (Image: Insta/anjimaxuofficially)

Add as Preferred Source on Google

sacnilk के मुताबिक, महाकाव्य श्री रामायण कथा फिल्म ने दूसरे दिन 24 लाख रुपये का कलेक्शन किया. जबकि तीसरे दिन की कमाई यानी रविवार के आंकड़े तो शाम तक आए ही नहीं. फिल्म ने दूसरे दिन 24 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया जबकि 11 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. अब पहला सोमवार इसकी किस्मत तय करेगा. (Image: Insta/anjimaxuofficially)

दरअसल दो तीन दिन और कई बार एक हफ्ते बाद तक भी फिल्मों के कलेक्शन में जादुई उछाल देखने को मिल जाता है. मगर ऐसा ज्यादातर तभी होता है जब फिल्मों को वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर लोग पसंद करते हैं. जैसे हनुमान अंश के साथ हुआ. ये फिल्म भी दो हफ्ते तक फ्लॉप ही समझी जा रही थी लेकिन तीसरे हफ्ते में आकर जबरदस्त उछाल आया और फिल्म महा-ब्लॉकबस्टर बन गई. (Image: Insta/anjimaxuofficially)

फिलहाल तो अंजलि अरोड़ा की रामायण तो फ्लॉप ही मानी जा रही है. क्योंकि सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसे कुछ खास पसंद नहीं किया है. बल्कि इसकी कमियों के वीडियो खूब धड़ल्ले से वीडियो वायरल हुए. जैसे एक सीन वायरल हो रहा है जिसमें वानर सेना में एक कलाकार चश्मा लगाए नजर आया. जिसे देखने के बाद यूजर्स ने कहा कि त्रेतायुग में भला चश्मा कैसे आ गया. (Image: Insta/anjimaxuofficially)

अब देखना ये भी है कि अंजलि अरोड़ा की फिल्म के 40 दिन बाद रणबीर कपूर की रामायण भी रिलीज होने वाली है. जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर ये फिल्म कैसा परफॉर्म कर पाती है. (Image: Insta/anjimaxuofficially)

महाकाव्य श्री रामायण कथा की कास्ट की बात करें तो इसमें देव शर्मा, अंजलि अरोड़ा, रजनीश दुग्गल, शील वर्मा और निर्भय वाधवा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है, जबकि प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला निर्माता हैं. (Image: Insta/anjimaxuofficially)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 27, 2026, 20:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj