संगीतकार देवा के निधन पर इमोशनल हुए एआर रहमान, बयां किए जज्बात- ‘आत्मा में रची-बसी हैं धुनें’

Last Updated:October 18, 2026, 01:40 IST
तमिल सिनेमा के मशहूर संगीतकार देवा का 75 साल की आयु में निधन हो गया है. उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका. तमाम सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया. एआर रहमान ने संगीतकार को याद करते हुए इमोशनल नोट लिखा है.
ख़बरें फटाफट
देवा ने 400 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया था.(फोटो साभार: Instagram@arrahman)
नई दिल्ली: संगीतकार देवा के निधन से तमिल सिनेमा में शून्य पसर गया है. एआर रहमान ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया. वे ‘थेनिसाई थेन्द्रल’ नाम से मशहूर थे. संगीतकार की उम्र 75 साल थी. शनिवार 18 अक्टूबर की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद देवा को चेन्नई के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. संगीतकार के निधन पर तमिल फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है.
एआर रहमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देवा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और उन्हें उन मधुर धुनों के लिए याद किया, जो कई पीढ़ियों तक तमिल सिनेमा का अहम हिस्सा बनी रहीं. एआर रहमान ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, ‘हमारे प्रिय ‘थेनिसाई थेन्द्रल’ देवा अय्या के निधन से गहरा दुख हुआ है. उनकी मधुर धुनें तमिल संगीत की आत्मा में रची-बसी हैं. उन्होंने कई पीढ़ियों के दिलों को छुआ है. ये धुनें आने वाले समय में भी गूंजती रहेंगी.’
(फोटो साभार: Instagram@arrahman)
एआर रहमान ने जताई संवेदनाएआर रहमान ने देवा के परिजनों और करीबियों के प्रति संवेदना जताते हुए अपनी बात समाप्त की. एआर रहमान ने आगे कहा, ‘मैं उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’ ऑस्कर विजेता संगीतकार ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें दोनों संगीतकार एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं. देवा ने ‘गाना’ संगीत को मैनस्ट्रीम के तमिल सिनेमा तक पहुंचाने में मदद की.
400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत20 नवंबर 1950 को जन्मे देवानेसन चोक्कलिंगम (देवा) तमिल सिनेमा के सबसे सक्रिय संगीतकारों में से एक थे. अपने कई दशकों के करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की 400 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया. उन्हें मैनस्ट्रीम की फिल्मों में चेन्नई के ‘गाना’ संगीत को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है. इसके अलावा, उन्होंने कई रोमांटिक धुनें, भक्ति गीत और फिल्मों के लिए बैकग्राउंड स्कोर भी तैयार किए हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 18, 2026, 01:40 IST



