National

‘सरकार बताए कितने घुसपैठिए देश से बाहर निकाले’: SIR पर कांग्रेस बोली, 14 करोड़ भारतीयों से छीना वोट का हक

होमताजा खबरदेश

‘सरकार बताए कितने घुसपैठिए देश से बाहर निकाले’: SIR पर कांग्रेस का सवाल

Last Updated:October 14, 2026, 14:42 IST

SIR और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर ‘पहले वोट चोरी और फिर विरोध के अधिकार की चोरी’ करने का संगीन आरोप लगाते हुए इसे तानाशाही की पराकाष्ठा करार दिया.Amazon Prime DayTop Deals Inside'सरकार बताए कितने घुसपैठिए देश से बाहर निकाले': SIR पर कांग्रेस का सवालZoomज्ञानेश कुमार को लेकर खरगे ने केंद्र पर हमला बोला. (आईएएनएस)

CEC Gyanesh Kumar: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि पहले ‘वोट चोरी’ और फिर ‘विरोध करने के अधिकार की चोरी’ भाजपाई तानाशाही का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे अब कोई नहीं झुकेगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 14 अक्टूबर की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “गृह मंत्री (अमित शाह) की ओर से एसआईआर में बाहर 13.3 करोड़ भारतीयों को ‘घुसपैठिया’ घोषित करना भारतीयता का अपमान है.”

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद, जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल से हटाकर, पहले ‘वोट चोरी’ फिर ‘विरोध करने के अधिकार की चोरी’ भाजपाई तानाशाही का प्रमाण है. ज्ञानेश कुमार को बचाना बंद कीजिए. सत्ता से सवाल पूछने वालों को जेल, युवाओं को लाठी-डंडे, जबरन हिरासत, हमारी बेटियों से पुलिसिया बर्बरता और आरएसएस के गुंडों को खुलेआम छूट, मोदी-शाह की दमनकारी नीतियों के आगे अब कोई नहीं झुकेगा.”

मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि देश आवाज उठा रहा है, भाजपा से एक-एक बात का हिसाब लेकर रहेगा. वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “एसआईआर का लगातार बचाव कर रहे केंद्रीय गृह मंत्री से तीन बेहद सरल और सीधे सवाल हैं. पहला- कितने घुसपैठियों की पहचान हुई?, दूसरा- कितने घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए? और कितने घुसपैठियों को देश से बाहर भेजा गया?”

जयराम रमेश ने लिखा, “100 करोड़ भारतीयों को एसआईआर की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है. उन्हें इसके नतीजे जानने का पूरा अधिकार है. हकीकत यह है कि ‘शाह इंस्टीगेट रिमूवल’ (एसआईआर) के सूत्रधार बार-बार घुसपैठियों का तर्क देकर असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि असलियत यह है कि पीएम-गृह मंत्री की हताश जोड़ी ने करीब 14 करोड़ भारतीयों से उनका वोट देने का संवैधानिक अधिकार छीन लिया है.” कांग्रेस नेता ने यह भी पूछा कि क्या गृह मंत्री यह कहना चाहते हैं कि ये 14 करोड़ भारतीय घुसपैठिए हैं? क्या गृह मंत्री के तौर पर उनकी निगरानी में देश में घुसपैठियों की संख्या में इतनी भारी बढ़ोतरी हुई है?

About the Authorराकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 14, 2026, 14:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj