Sabudana Puri Recipe I व्रत में खाना है कुछ चटपटा और कुरकुरा? घर पर बनाएं साबूदाने की टेस्टी पूरी

Last Updated:October 14, 2026, 14:17 IST
Sabudana Puri Recipe: नवरात्रि व्रत में कुछ टेस्टी और कुरकुरा खाने का मन है, तो ट्राई करें साबूदाने की पूरी. साबूदाना, उबले आलू और सेंधा नमक से बनने वाली यह फलाहारी रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान है, जानें इसे घर पर बनाने की आसान विधि.
अजमेर. नवरात्रि के दौरान माता रानी के भक्त नौ दिनों तक उपवास रखते हैं, ऐसे में व्रत के दौरान क्या खाया जाए जिससे पेट भी भरे और स्वाद भी बना रहे यह कई लोगों के लिए सवाल होता है. अगर आपने भी नवरात्रि में माता के उपवास किए हैं और कुछ अलग खाने का मन है तो साबूदाने की पूरी एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसे व्रत में खाई जाने वाली सामग्री से आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए साबूदाने और उबले आलू जैसी सामग्री की जरूरत होती है. आईए जानते हैं इसको बनाने की रेसिपी
ग्रहणी हिना बताती है कि साबूदाना पूरी बनाने के लिए एक कप साबूदाना, दो उबले हुए आलू, स्वादानुसार सेंधा नमक, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और थोड़ा-सा घी या तेल चाहिए. आप अपने स्वाद के अनुसार हरी मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा रख सकते हैं. हिना बताती है कि पूरी बनाने के लिए साबूदाने को दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद पानी निकालकर साबूदाने को पूरी तरह सुखा लें. अब एक कड़ाही में साबूदाने को धीमी आंच पर हल्का रोस्ट करें, ध्यान रखें कि साबूदाना अच्छी तरह सूख जाए लेकिन जले नहीं. ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में पीसकर बारीक आटा तैयार कर लें.
आटा तैयार होने के बाद अब उबले हुए आलू को एक बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें साबूदाने का आटा, सेंधा नमक, काली मिर्च और बारीक कटी हरी मिर्च डालें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर नरम आटा तैयार करें, यदि मिश्रण ज्यादा चिपक रहा है, तो हाथों पर थोड़ा घी या तेल लगा सकते हैं. तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और हाथों से धीरे-धीरे दबाकर पूरी का आकार दें. पूरी को बहुत पतला न बनाएं, वरना वह टूट सकती है, इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पूरियों को दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक तलें, इस तरह आप कुछ ही देर में साबूदाना पूरी बना सकते हैं.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 14, 2026, 14:17 IST



