Rajasthan

सरपंच की विजय रैली के दौरान घर पर फेंका बम, CCTV फुटेज आया सामने

Last Updated:November 01, 2026, 21:07 IST

कुंवरपाल सरपंच की जीत का जश्न मनाने निकली रैली में राम चरण जाट के घर में बम फेंके जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया. मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में हुई इस घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पंचायत चुनाव की जीत का जश्न चल रहा था. जमालपुर ग्राम पंचायत के मिर्जापुर गांव में कुंवरपाल सरपंच की विजयी रैली सड़क से गुजर रही थी. तभी राम चरण जाट के सड़क किनारे बने घर में अचानक बम फेंक दिया गया. सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है.

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के मिर्जापुर गांव में सरपंच की जीत का जश्न उस वक्त विवादों में घिर गया, जब विजयी रैली के दौरान एक घर पर बम फेंकने की घटना सामने आई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मामला मालाखेड़ा थाना क्षेत्र की जमालपुर ग्राम पंचायत का है. वहां कुंवरपाल सरपंच की जीत के बाद रैली निकाली जा रही थी.

बताया जा रहा है कि रैली के दौरान राम चरण जाट के सड़क किनारे स्थित घर पर बम फेंका गया. सीसीटीवी फुटेज में घर की तरफ बम फेंके जाने की घटना दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, बम किसने फेंका और इसके पीछे क्या वजह थी, यह अभी साफ नहीं है.

सीसीटीवी जांच की उठी मांग

इस घटना ने चुनावी जीत के जश्न के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घर के अंदर परिवार के सदस्य, छोटे बच्चे और बेजुबान पशु मौजूद हो सकते थे. ऐसे में घर पर बम फेंकने की घटना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी.

अगर बम की चपेट में कोई बच्चा या पशु आ जाता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती? अब मांग उठ रही है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो. साथ ही यह भी साफ किया जाए कि घर पर बम किसने और किन हालातों में फेंका गया.

About the AuthorLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 21:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj