Entertainment

सलमान खान के पोस्ट पर फूटा अमाल मलिक का गुस्सा, हुए ट्रोल तो सपोर्ट में उतरे छोटे भाई अरमान मलिक, दिया करारा जवाब

Last Updated:September 13, 2026, 07:58 IST

सलमान खान प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘हीरो’ के 11 साल पूरे होने पर टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट पर अमाल मलिक ने कमेंट कर गाने का क्रेडिट न मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी. अपनी नाराजगी जाहिर करने के चलते वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए. अब अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक ने उनका खुलकर सपोर्ट किया है.
सलमान के पोस्ट पर फूटा अमाल मलिक का गुस्सा, हुए ट्रोल तो सपोर्ट में उतरा भाईZoomभाई अमाल मलिक के सपोर्ट में आए अरमान मलिक.

नई दिल्ली.  सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया कमेंट को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने फिल्म ‘हीरो’ के गाने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ के क्रेडिट को लेकर सलमान खान फिल्म्स पर सवाल उठाए थे. अब उनके भाई और सिंगर अरमान मलिक भी इस विवाद में खुलकर उनके सपोर्ट में आ गए हैं. अरमान ने एक सोशल मीडिया यूजर को जवाब देते हुए कहा कि कलाकारों को अपने काम और अधिकारों के लिए खुद ही आवाज उठानी पड़ती है.

सलमान खान फिल्म्स के सोशल मीडिया पेज पर फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह के मौके पर एक पोस्ट शेयर की गई थी. इस पोस्ट में फिल्म के गाने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ का जिक्र तो किया गया, लेकिन इसके कंपोजर अमाल मलिक और लिरिसिस्ट के नाम शामिल नहीं थे. यह बात अमाल को पसंद नहीं आई और उन्होंने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर की.

अमाल मलिक ने उठाई थी क्रेडिट की मांग

अमाल मलिक ने सलमान खान फिल्म्स के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि किसी गाने को बनाने में कंपोजर और लिरिसिस्ट की मेहनत, पसीना और भावनाएं जुड़ी होती हैं. ऐसे में उनकी मौजूदगी और क्रेडिट के बिना किसी गाने का जश्न मनाना सही नहीं है. अमाल मलिक ने सलमान खान फिल्म्स के सोशल मीडिया पेज को हैंडल करने वाले शख्स से अपील करते हुए कहा कि उन्हें बेसिक क्रेडिटिंग की जानकारी होनी चाहिए.

अमाल मलिक के कमेंट के बाद सलमान खान की टीम ने पोस्ट को एडिट करते हुए अमाल मलिक को गाने का क्रेडिट दिया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने कंपोजर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना था कि अमाल एहसान फरामोश हैं. सलमान खान ने उन्हें मौका दिया और आज वो उन्हीं से क्रेडिट के लिए लड़ रहे हैं.

Please go create an original song, write it or sing it, then watch your name be conveniently left out where it belongs. I’d be curious to hear how that feels 🙂

Don’t talk about gratitude. I’ve always been grateful for my beginnings, but I also know how hard it has been to… https://t.co/gsjwUj7EV7

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj