Entertainment

‘सलार 2’ में हुई प्रभास के ‘पिता’ की एंट्री, फिल्म के लिए बड़े एक्टर की हुई कास्टिंग, सीक्वल में खुलेंगे कई गहरे राज

Last Updated:August 28, 2026, 14:09 IST

साउथ स्टार प्रभास की फिल्म ‘सलार: पार्ट 1-सीजफायर’ के सीक्वल ‘सलार: पार्ट 2- शौर्यांग पर्वम’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि मेकर्स ने फिल्म के लिए एक दिग्गज एक्टर को कास्ट किया है, जो कहानी में देवा (प्रभास) के पिता धरा शौर्यांग का अहम किरदार निभाएंगे. प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-ड्रामा में देवा के पिता की एंट्री से खानसार की जंग और भी ज्यादा रोमांचक होने वाली है. इस नई कास्टिंग ने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है.

ख़बरें फटाफट

'सलार 2' में हुई प्रभास के 'पिता' की एंट्री, फिल्म के लिए बड़े एक्टर की हुई काZoomप्रभास की ‘सलार’ के सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. प्रशांत नील के निर्देशन बनी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सलार: पार्ट 1-सीजफायर’ साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. प्रभास स्टारर इस फिल्म ने खानसार की एक अलग ही खौफनाक और डिस्टोपियन दुनिया दर्शकों के सामने पेश की. दमदार कहानी, रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन्स और शानदार विजुअल्स के दम पर फिल्म ने पूरी दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई.

अब मेकर्स इसके दूसरे चैप्टर ‘सलार: पार्ट 2- शौर्यांग पर्वम’ को और भी बड़े पैमाने पर लाने की तैयारी में जुट गए हैं. सीक्वल से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में देवा (प्रभास) के पिता के किरदार के लिए इंडस्ट्री के एक दिग्गज एक्टर को फाइनल किया गया है. यह नया किरदार कहानी के मोड़ को पूरी तरह बदल देगा.

प्रभास की ‘सलार 2’ में हुई बड़े एक्टर की एंट्री

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है, ‘फिल्म की स्टार कास्ट में एक बड़े एक्टर की एंट्री हुई है, जो धरा शौर्यांग यानी प्रभास के पिता का रोल निभाएंगे. देवा की वंशावली और खानसार की गद्दी से जुड़े कई अनसुलझे राज इस किरदार के जरिए सामने आएंगे. इसलिए यह रोल सीक्वल की रीढ़ की हड्डी साबित होने वाला है.’

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने फिल्म पर काम किया शुरू

पहला पार्ट देवा और वरदराज मन्नार (पृथ्वीराज सुकुमारन) की दोस्ती और दुश्मनी की नींव पर खत्म हुआ था. अब दूसरे पार्ट में इनके बीच का संघर्ष चरम पर देखने को मिलेगा. फिलहाल, डायरेक्टर प्रशांत नील और प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर ने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से शुरू कर दिया है.

तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

बताते चलें कि ‘सलार: पार्ट 1-सीजफायर’ ने सफलता के कई नए रिकॉर्ड कायम किए थे. यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनने के साथ-साथ ऑल टाइम टॉप तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर रही. इसके अलावा यह भारत की सबसे सफल ए-रेटेड फिल्मों में भी शुमार हुई. थिएटर के बाद ओटीटी पर भी इस फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोला, जहां यह 300 से ज्यादा दिनों तक ट्रेंड में बनी रही. अब देखना दिलचस्प होगा कि इसका दूसरा पार्ट बड़े पर्दे पर क्या नया इतिहास रचता है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 28, 2026, 14:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj