सालासर दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कंटेनर ने कुचला, 3 की मौके पर मौत

Last Updated:September 12, 2026, 16:08 IST
राजस्थान के चूरू जिले में सालासर के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. वहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे तीन पैदल श्रद्धालुओं की मौत हो गई. यह भीषण दुर्घटना सालासर बालाजी मंदिर से महज 1 किलोमीटर पहले का बताया जा रहा है. रात करीब 11:30 बजे किशनगढ़-संगारिया स्टेट हाईवे 7 पर इन तीनों की मौत हो गई.
चूरू के सालासर में सड़क हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो हई है. ये दर्दनाक हादसा सीकर रोड पर शुक्रवार की रात को हुआ. लक्ष्मी होटल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने पैदल जा रहे तीन यात्रियों को कुचल दिया. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों की पहचान जायल निवासी नटवर भार्गव, राजेश भार्गव और विक्रम भार्गव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि करीब 80 पैदल यात्रियों का जत्था जायल से सालासर की ओर आ रहा था. इसमें ये तीनों भी शामिल थे. इसी दौरान सीकर रोड पर कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
ये है पूरा मामला
10 सितंबर को नागौर जिले के जायल से करीब 80 लोगों का एक जत्था सालासर बालाजी मंदिर के लिए पैदल यात्रा पर निकला था. इस जत्थे में जायल निवासी राजेश भार्गव (27), नटवर भार्गव (29) और विक्रम भार्गव (24) भी शामिल थे.
रात में आगे निकलने की जल्दबाजी
शुक्रवार रात को जत्थे के बाकी साथी यात्री सालासर से लगभग 11 किलोमीटर पहले गनेड़ी गांव में आराम करने के लिए रुक गए. लेकिन राजेश, नटवर और विक्रम मंदिर पहले पहुंचने को लेकर उत्साहित थे. इसलिए वे आराम किए बिना रात में ही अकेले पैदल आगे बढ़ गए.
स्टेट हाईवे 7 पर हादसा
सालासर बालाजी से महज 1 किलोमीटर पहले किशनगढ़-संगारिया स्टेट हाईवे 7 पर रात करीब 11:30 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने तीनों युवकों को कुचल दिया. हादसे में तीनों श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस कार्रवाई और जांच
सालासर थानाधिकारी शंकर लाल भारी के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दुर्घटना के बाद फरार अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश जारी है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Churu,Rajasthan
First Published :
September 12, 2026, 16:08 IST



