Fridge Cleaning Home Remedies | How to Get Rid of Fridge Odor | How to Clean Fridge Stains| फ्रिज साफ करने के घरेलू उपाय | फ्रिज की बदबू कैसे दूर कर

Last Updated:October 06, 2026, 09:05 IST
Fridge Cleaning Home Remedies: दिवाली से पहले अगर फ्रिज की सफाई करने की तैयारी है तो कुछ आसान घरेलू उपाय काम आ सकते हैं. सबसे पहले फ्रिज खाली करके प्लग निकालें और खराब या एक्सपायर सामान अलग कर दें. अंदर के दागों के लिए बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का पेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि फ्रिज की दुर्गंध कम करने के लिए बेकिंग सोडा की कटोरी रखी जा सकती है. नींबू का इस्तेमाल भी सफाई और ताजगी के लिए किया जा सकता है. फ्रिज के हैंडल और दरवाजे को डिशवॉश लिक्विड और सफेद सिरके के घोल से साफ करें. सूखे चिपचिपे दागों को नुकीली चीज से खुरचने के बजाय गर्म गीले कपड़े से नरम करके साफ करना बेहतर है.
अक्टूबर का महीना शुरू होते ही घरों में दिवाली की साफ-सफाई शुरू हो जाती है. घर के कोने-कोने की सफाई के साथ फ्रिज को साफ करना भी जरूरी है. ताजे फल, सब्जियां, दूध और बचा हुआ खाना रखने से फ्रिज में दाग-धब्बे और बदबू हो जाती है. साफ फ्रिज देखने में अच्छा लगता है और खाने को भी साफ-सुथरा रखने में मदद करता है. कुछ आसान घरेलू उपायों से फ्रिज को आसानी से चमकाया जा सकता है.
फ्रिज की सफाई शुरू करने से पहले उसका सारा सामान बाहर निकाल लें. इसके बाद फ्रिज बंद करके प्लग भी निकाल दें, ताकि सफाई के दौरान करंट लगने का खतरा न रहे. बाहर निकाले सामान की एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता जरूर जांचें. खराब या एक्सपायर हो चुकी चीजों को अलग कर दें. इसके बाद फ्रिज की ट्रे, रैक और अंदर की सतह की सफाई शुरू करें, ताकि गंदगी और बदबू दूर हो सके.
फ्रिज में लगे दाग साफ करने के लिए बेकिंग सोडा काम आ सकता है. दो-तीन चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सफेद सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें. इसके बाद मुलायम कपड़े से पोंछ दें अगर फ्रिज खोलते ही बदबू आती है तो एक छोटी कटोरी में थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर फ्रिज के अंदर रख दें. यह बदबू को सोखने में मदद करता है. इसे कुछ हफ्तों में बदलते रहें.
Add as Preferred Source on Google
फ्रिज की दुर्गंध दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल आसान तरीका हो सकता है. इसके लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को फ्रिज के अंदर की सतह पर लगाकर हल्के हाथों से साफ करें. कुछ देर बाद साफ कपड़े से सतह पोंछ दें. नींबू की ताजगी भरी खुशबू से फ्रिज में आने वाली बदबू कम महसूस हो सकती है और अंदर का वातावरण भी फ्रेश लगेगा.
फ्रिज का हैंडल और दरवाजा बार-बार हाथ लगने से जल्दी गंदा हो जाता है. इसकी सफाई के लिए पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड और सफेद सिरका मिलाकर घोल तैयार करें. अब मुलायम कपड़े की मदद से हैंडल और दरवाजे को अच्छी तरह पोंछें. अगर पुराने दाग आसानी से साफ न हों तो पानी और सफेद सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करें. सफाई के बाद सूखे कपड़े से सतह जरूर पोंछ दें, ताकि निशान न रहें.
अगर कोई खाना गिरकर सूख गया है तो उसे चाकू या किसी नुकीली चीज से न खुरचें. एक गर्म और हल्का गीला कपड़ा दाग पर कुछ मिनट रखें. दाग नरम होने के बाद स्पंज या मुलायम कपड़े से आसानी से साफ कर लें चटनी, ग्रेवी या दूध के चिपचिपे दागों के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा माइल्ड डिश सोप मिलाएं. मुलायम कपड़े या स्पंज से दाग साफ करें. अंत में साफ गीले कपड़े से जगह को पोंछकर अच्छी तरह सुखा दें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 06, 2026, 09:05 IST



