सुबह-सुबह सलमान ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘मातृभूमि’ के नए गाने से मचाई धूम, चित्रांगदा संग दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

Last Updated:November 04, 2026, 09:11 IST
Salman Khan Matrubhumi: सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज हो गया है. आज सुबह-सुबह भाईजान ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है. इस गाने को खुद सलमान खान ने गाया है. इस गाने में चित्रांगदा संग भाईजान की सिजलिंग केमिस्ट्री दिख रही है.
सलमान खान का नया गाना रिलीज हो गया है.
नई दिल्ली. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘मातृभूमि’ पर काफी समय से तलवार लटक रही है. फिल्म की रिलीज को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन आज सुबह-सुबह लोगों के सोकर उठने से पहले एक्टर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है. सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज हो गया है. इस गाने को खुद सलमान खान ने आवाज दी है. आज 4 घंटे पहले ये गाना रिलीज हुआ है.
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने तेरी सेक्सी ब्यूटी में एक्ट्रेस का सिजलिंग अवतार दिख रहा है. वो लाल रंग की साड़ी में स्मोकिंग हॉट लग रही हैं. गाने में सलमान खान संग एक्ट्रेस की सिजलिंग केमिस्ट्री दिख रही है. इस गाने को सलमान खान और मुस्कान ने आवाज दी है. गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है. इस गाने के बोल साजिद खान ने लिखे हैं. इसको म्यूजिक भी साजिद ने दिया है.
सलमान खान ने सुबह-सुबह रिलीज किया गाना
आज 4 नवंबर को सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ आज सुबह रिलीज हुआ. ये गाना सुबह-सुबह जारी हुआ. सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी गाने का वीडियो शेयर किया है. सलमान खान ने इस गाने को वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘रवाना होने का समय सुबह 5:12 बजे… फ्लाइट समय पर है. दो पेग लगा चुकी हूं और अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ान भर रही हूं… पता नहीं कहां जाकर लैंड करूंगी!’
सलमान खान ने इस गाने को आवाज दी है और उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हो रही है. भाईजान के फैंस ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी खूब तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान को गाते हुए देखना उनके लिए बचपन के सपने जैसा है.
बता दें, सलमान खान ने पहले भी कई सारे गाने गाए हैं. उन्होंने जैकलीन फर्नांडिज के साथ फिल्म ‘किक’ का भी गाना भी गाया था. ‘किक’ के गाने को भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. इसके साथ ही सलमान खान ने फिल्म ‘हीरो’ का गाना भी गाया था.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
November 04, 2026, 09:11 IST



