सौम्या टंडन ने सूरज बड़जात्या का जताया आभार, ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट से शेयर की तस्वीरें, कहा- दिल से शुक्रिया

Last Updated:September 26, 2026, 22:13 IST
फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की नई जोड़ी दर्शकों को रिझाने आ रही है. अब इसमें एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. ‘भाभीजी घर पर हैं’ की ‘गोरी मैम’ यानी सौम्या टंडन भी इस फैमिली ड्रामा मूवी में एक बेहद अहम रोल निभाती दिखेंगी. सेट से खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सूरज बड़जात्या का आभार जताया है.
ख़बरें फटाफट
‘ये प्रेम मोह लिया’ में नजर आएंगी सौम्या टंडन. (फोटो साभार: Instagram@saumyas_world_)
नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या अपनी नई मूवी ‘ये प्रेम मोल लिया’ लेकर आ रहे हैं. इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड किरदारों में नजर आएंगे. खास बात है कि टीवी की गोरी मैम यानी सौम्या टंडन भी दिखने वाली हैं. अब एक्ट्रेस ने ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट से खास तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या का आभार जताते हुए कहा कि उनसे डायरेक्शन लेना हर एक्टर का सपना होता है.
सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. इसमें सूरज बड़जात्या, आयुष्मान खुराना, शरवरी वाघ के अलावा बाकी की स्टारकास्ट नजर आ रही है. सौम्या टंडन ने कैप्शन में लिखा, ‘किसी भी एक्टर के लिए सूरज बड़जात्या सर से डायरेक्शन लेना एक सपना होता है. ये अब तक का सबसे खुशनुमा सेट था. मैंने ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट पर बिताया हर एक पल दिल से संजोकर रखा है.’
View this post on Instagram



