स्कूल के पोषाहार में आखिर कैसे हुई चूक? बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद जांच की बात

Last Updated:October 10, 2026, 13:10 IST
Churu News: चूरू जिले के सूरवास राजकीय स्कूल में मिड-डे मील में छिपकली मिलने से 36 से अधिक बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिसके बाद सुजानगढ़ में मिड-डे मील की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. घटना के बाद तहसीलदार अर्जुन लाल और सीबीईओ रणजीत सिंह ने बगड़िया अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना और परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है.
ख़बरें फटाफट
Churu News: सुजानगढ़ के स्कूल में मिड-डे मील में छिपकली, 36 बच्चे बीमार
चूरू: राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ उपखंड क्षेत्र स्थित सूरवास गांव में शनिवार को घटी दर्दनाक घटना के बाद सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) की सुरक्षा और नियमित निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सूरवास के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भोजन परोसते समय छिपकली मिलने और विषैला खाना खाने से 36 से अधिक मासूम बच्चों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की खबर ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है. इस बड़े हादसे के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में कड़ा आक्रोश देखने को मिल रहा है, जिसके बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आया है और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा जताया है.
सूरवास स्कूल में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालयों में मिड-डे मील पकाने और वितरण के दौरान स्वच्छता के बुनियादी मानकों का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है. नियमानुसार भोजन वितरण से पहले उसे चखने और किचन की नियमित जांच की व्यवस्था है, लेकिन सूरवास घटना ने इस पूरी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. पीड़ित बच्चों के परिजनों का कहना है कि अगर खाना पकाने के दौरान सतर्कता बरती जाती तो जहरीली छिपकली भोजन में नहीं गिरती. इस लापरवाही से तीन दर्जन से अधिक बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई.
अस्पताल पहुंचे अधिकारियों ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसाघटना की सूचना मिलते ही सुजानगढ़ के तहसीलदार अर्जुन लाल सालोदिया और ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी (CBEO) रणजीत सिंह भींचर तुरंत राजकीय बगड़िया अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य का जायजा लिया और चिकित्सकों को मुस्तैदी से इलाज के निर्देश दिए. अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए भरोसा दिलाया है कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कराई जाएगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि मिड-डे मील बनाने, निरीक्षण करने और परोसने की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा होगी तथा लापरवाही बरतने वाले किसी भी दोषी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Churu,Churu,Rajasthan
First Published :
October 10, 2026, 12:57 IST



