Entertainment

स्वाइन फ्लू की चपेट में इमरान हाशमी, बीमारी के चलते टला बेंगलुरु इवेंट, फैंस को दिया भरोसा- ‘पिक्चर अभी बाकी है’

Last Updated:August 29, 2026, 16:02 IST

फिल्म ‘आवारापन 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद इमरान हाशमी जश्न में डूबे हुए थे. उन्होंने कई जगहों की यात्रा की. अब खबर आई है कि वे स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं. वे लगातार बीमार महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

स्वाइन फ्लू की चपेट में इमरान हाशमी, बीमारी के चलते टला बेंगलुरु इवेंटZoomइमरान हाशमी काम के सिलसिले में काफी यात्रा कर रहे थे.

नई दिल्ली: इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 2’ से जबरदस्त वापसी की है. मगर वे खराब सेहत के चलते बेंगलुरु में होने वाले इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगे, हालांकि उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि इवेंट को दोबारा आयोजित किया जाएगा. इमरान हाशमी काम के सिलसिले में जगह-जगह घूम रहे थे. वे हाल में रांची गए थे. वहां से लौटने के बाद वे बीमार महसूस कर रहे थे. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल टेस्ट के नतीजों से उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस को बताया कि वे बीमार हैं और बेंगलुरु में होने वाले तय इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगे.

इमरान हाशमी ने बेंगलुरु शो टालाइमरान हाशमी को बेंगलुरु में बॉलीवुड-थीम वाले एक इवेंट में परफॉर्म करना था.एक्टर ने फैंस से बात करते हुए बताया कि बीमारी की वजह से शो को आगे बढ़ा दिया गया है. उन्होंने लिखा, ‘हे बैंगलोर, मेरी तबीयत ठीक नहीं है और बदकिस्मती से मैं बैंगलोर शो में नहीं आ पाऊंगा. लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है. मैं आप सभी से 12 सितंबर शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा. आपकी टिकटें नई तारीख के लिए वैलिड रहेंगी. आप लोगों से मिलने का बेसब्री से इंतजार है.’

20 साल बाद स्टेज पर इमरान की वापसीइमरान हाशमी करीब दो दशक बाद स्टेज पर कमबैक कर रहे हैं. मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर बॉलीवुड-थीम वाले दो इवेंट्स में अहम कलाकार के तौर पर शामिल होने वाले थे. एक बेंगलुरु में और दूसरा हैदराबाद में. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इमरान हाशमी ने इन इवेंट्स के लिए 2 करोड़ रुपये लिए थे. बेंगलुरु इवेंट का नाम ‘द इमरान एरा’ था. इसमें एक्टर के ‘मर्डर’, ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘जन्नत’ जैसी फिल्मों के गाने पेश करने की उम्मीद थी, जबकि हैदराबाद में उनका इवेंट डीजे गणेश के साथ एक छोटा स्टेज शो होने वाला था.

200 करोड़ के पार ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन इमरान हाशमी की सेहत में गड़बड़ी उनके करियर के सफल दौर में आई है. उनकी 2007 की कल्ट फिल्म का सीक्वल ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है. एक्टर ने हाल में फिल्म की मुंबई स्क्रीनिंग में अपनी को-स्टार दिशा पाटनी के साथ अचानक एंट्री की थी. दोनों ने इंटरवल के दौरान दर्शकों से बातचीत की और सीक्वल पर दर्शकों के रिएक्शन के बारे में चर्चा की. नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ने ‘शिवम पंडित’ के रोल में वापसी की है. कहानी शिवम के इर्द-गिर्द घूमती है, जब एक इंटरपोल अधिकारी उनसे अगवा किए गए बच्चों से जुड़े एक मिशन में मदद करने के लिए संपर्क करता है. दिशा पटानी ‘जारा’ का किरदार निभा रही हैं, जबकि शबाना आजमी गैंगस्टर क्वीन ‘नफीसा’ के रोल में हैं. एक्टर का अगला बड़ा प्रोजेक्ट आदित्य दत्त की ‘गनमास्टर G9’ है, जो 27 नवंबर को रिलीज होगी. वे फिल्म में जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 29, 2026, 16:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj