Rajasthan

Dungarpur News: सागवाड़ा में चोरों का आतंक, एक साथ 7 मकानों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर पार

Last Updated:August 29, 2026, 15:37 IST

Dungarpur News: डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र की मंगलम विहार कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात में 7 सूने मकानों को निशाना बनाया. राखी के त्योहार पर घर से बाहर गए परिवारों की गैरमौजूदगी में अलसुबह 2 से 4 बजे के बीच बदमाशों ने ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और हजारों की नकदी चोरी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.
मंगलम विहार में चोरों का कहर, सूने 7 घरों से सोना-चांदी और नकदी ले उड़ेZoom

डूंगरपुर.  जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र की मंगलम विहार कॉलोनी में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अज्ञात बदमाशों ने अलसुबह करीब 2 से 4 बजे के बीच एक साथ सात सूने मकानों को निशाना बनाया. चोरों ने मकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारियों व घर में रखे सामान को खंगालते हुए लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, हजारों रुपए की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. एक ही रात में सात मकानों में चोरी की घटना सामने आने के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, राखी के त्योहार के चलते मंगलम विहार कॉलोनी निवासी श्रीपाल निनामा सहित कॉलोनी के छह अन्य परिवार अपने-अपने घरों पर ताला लगाकर त्योहार मनाने के लिए बाहर गए हुए थे. रात के समय कॉलोनी के अधिकांश मकान सूने होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि चोरों ने एक के बाद एक कई मकानों के ताले तोड़े और घरों के अंदर दाखिल हुए.

अलमारियों के ताले तोड़े, सामान किया अस्त-व्यस्तबदमाशों ने घरों के कमरों में रखी अलमारियों और अन्य सामान को खंगाला. कई जगह अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले, जबकि कपड़े और घरेलू सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. चोरों ने घरों में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित परिवारों के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है. हालांकि, चोरी गए सामान की सही कीमत और आभूषणों का पूरा विवरण पीड़ित परिवारों की रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

सुबह घर लौटे तो टूटा मिला तालाराखी का त्योहार मनाने के बाद जब परिवार सुबह अपने घरों पर लौटे तो उन्हें मकानों के ताले टूटे हुए मिले. घर के अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों से आभूषण व नकदी गायब मिली. इसके बाद पीड़ित गृहस्वामियों ने घटना की सूचना सागवाड़ा थाना पुलिस को दी और थाने में लिखित रिपोर्ट देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसघटना की सूचना मिलते ही सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मकानों का मौका मुआयना किया. पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर किस रास्ते से कॉलोनी में दाखिल हुए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. एक साथ सात मकानों में चोरी की वारदात से कॉलोनीवासियों में नाराजगी और भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और वारदात का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dungarpur,Rajasthan

First Published :

August 29, 2026, 15:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj