Entertainment

हॉलीवुड में गूंजेगा राम-राम! रणबीर की ‘रामायण’ का होगा वर्ल्ड प्रीमियर, 945 मेहमानों के लिए मेकर्स की खास शर्त

रणबीर कपूर और नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ उन चुनिंदा भारतीय फिल्मों में शामिल होने जा रही है, जिनका वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में होगा. इस खास कार्यक्रम में 945 मेहमान शामिल होंगे. बता दें साई पल्लवी की ये फिल्म दिवाली पर 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी.

नमित मल्होत्रा के निर्माण और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. मेकर्स अब तक इसके दो ट्रेलर रिलीज कर चुके हैं. सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर इसे रिलीज करने की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है.

रामायण का भव्य वर्ल्ड प्रीमियरअब ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ हॉलीवुड में इतिहास रचने के लिए तैयार है. फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इसका भव्य वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में शाम के समय प्रतिष्ठित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में आयोजित किया जाएगा.

क्यों खास है ये म्यूजियमएकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स म्यूजियम फिल्मों की दुनिया में अपनी खास पहचान रखता है. आजतक यहां सिनेमा से जुड़े बड़े कार्यक्रम होते हैं. ये वही म्यूजियम है जहां ऑस्कर से जुड़े समारोह भी आयोजित किए जा चुके हैं. ऐसे खास म्यूजियम में ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जाना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी बात है.

इंडियन लुक और 945 मेहमानलॉस एंजिलिस में भारतीय सिनेमा के साथ दिवाली की रौनक भी देखने को मिलेगी. मेकर्स ने इसके लिए सभी टीम से गुजारिश की है कि रेड कार्पेट पर सब इंडियन लुक कैरी करें ताकि भारतीय संस्कृति की झलक नजर आए. इस खास प्रीमियर में 945 मेहमान शामिल होंगे. इनमें हॉलीवुड की प्रमुख हस्तियां, फिल्म निर्माता, अंतरराष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधि और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल होंगे.

3डी में प्रीमियरफिल्म के प्रीमियर को और खास बनाने के लिए इसकी स्क्रीनिंग 3डी में की जाएगी. इससे फिल्म के दृश्य, गहराई और भव्यता का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा शानदार होगा. 3डी तकनीक दर्शकों को फिल्म की दुनिया के करीब ले जाएगी, जिससे हर दृश्य, हर नजारा और हर भावना अधिक जीवंत महसूस होगी. लॉस एंजिलिस में प्रीमियर में शामिल होने वाले लगभग सभी मेहमान फिल्म को 3डी में देखने का विकल्प चुन रहे हैं, ताकि बड़े पर्दे पर इसका पूरा अनुभव ले सकें. फिल्म की एडवांस बुकिंग दुनियाभर में 20 अक्टूबर से शुरू होगी.

रामायण के बारे मेंनितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ बार ऑस्कर जीत चुकी कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी.

कब रिलीज हो रही रामायणफिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा. भारत में यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी. फिल्म आईमैक्स में भी दिखाई जाएगी. भारत को छोड़कर दुनियाभर में इसका वितरण सोनी पिक्चर्स करेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म को वितरित करेगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj