₹26,999 में मिलने लगा ₹37,999 वाला Samsung का ये फोन, बड़ी छूट के साथ पाएं एक्स्ट्रा कैशबैक भी

सैमसंग फोन के फैन हैं तो गैलेक्सी M47 खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है. दरअसल अमेज़न पर इस फोन पर अच्छी डील उपलब्ध है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह स्मार्टफोन अपनी लिस्टेड कीमत से ₹11,000 कम में मिल रहा है.
इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है. फोन में 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
क्या है पूरा ऑफर और डील?
सैमसंग गैलेक्सी M47 की कीमत बढ़ने के बाद इसकी लिस्टेड कीमत ₹37,999 हो गई है. हालांकि, अमेज़न पर इसे फिलहाल ₹26,999 में खरीदा जा सकता है. यानी ग्राहकों को सीधे ₹11,000 की छूट मिल रही है.
Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और Prime मेंबरशिप वाले ग्राहकों को 5% एक्सट्रा कैशबैक मिल सकता है. वहीं, नॉन-Prime ग्राहकों के लिए कैशबैक 3% है. कैशबैक की पात्रता और लागू शर्तें खरीदारी के समय चेक करना जरूरी है.
जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए ₹949 प्रति महीने से नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है. इसके अलावा, पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके ग्राहक ₹25,600 तक की वैल्यू पा सकते हैं. हालांकि, वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी.
सैमसंग गैलेक्सी M47 के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग गैलेक्सी M47 में 6.7 इंच का फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद नजर आ सकता है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है. फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है.
फोन में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU दिया गया है. इसके साथ 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. हाइब्रिड microSD कार्ड स्लॉट के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है. कंपनी इसके लिए 6 OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है.
6,000mAh बैटरी और दमदार कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी M47 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलता है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS और ऑटोफोकस वाला 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है.



