Entertainment

1 फिल्म करने के इरादे से इंडस्ट्री में रखा कदम, बिग बॉस ने कराई निरहुआ से मुलाकात, बन बैठीं भोजपुरी सुपरस्टार

Last Updated:September 10, 2026, 20:50 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. बिग बॉस के घर में उनको काफी पसंद किया जा रहा है. बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने अपने करियर के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनको स्टार बनाने में बिग बॉस का ही हाथ है.

नई दिल्ली. दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. दोनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने नामी सितारे हैं. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम्रपाली भोजपुरी फिल्मों में लंबा करियर बनाने के इरादे से नहीं आई थीं?(फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस 20 पर खुलासा किया कि वो फिल्म इंडस्ट्री में लंबा करियर बनाने के इरादे से नहीं आई थीं. एक्ट्रेस सिर्फ एक फिल्म में काम करना चाहती थीं. वह सिर्फ एक फिल्म करना चाहती थीं और इसके बाद इंडस्ट्री छोड़ने का प्लान था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

उनकी पहली ही भोजपुरी फिल्म की सफलता ने उनकी पूरी जिंदगी और करियर का रास्ता बदल दिया. भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एंट्री का ये दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए वो भावुक हो उठीं. उन्होंने बताया कि कैसे ‘बिग बॉस’ ने उनकी किस्मत बदलने में अहम भूमिका निभाई.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

Add as Preferred Source on Google

आम्रपाली के मुताबिक, उनके लिए ‘बिग बॉस’ किसी कास्टिंग एजेंसी की तरह साबित हुआ. उनकी भोजपुरी फिल्मों में एंट्री का कनेक्शन ‘बिग बॉस 6’ से जुड़ा हुआ है. उस सीजन में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

उसी सीजन में अभिनेता संतोष शुक्ला भी शो का हिस्सा थे. आम्रपाली पहले संतोष शुक्ला के साथ टीवी पर काम कर चुकी थीं और यहीं से उनकी भोजपुरी फिल्मों तक पहुंचने की कहानी शुरू हुई. आम्रपाली के मुताबिक, ‘बिग बॉस 6’ के दौरान दिनेश लाल यादव अपनी आने वाली फिल्म को लेकर संतोष शुक्ला से बात कर रहे थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

एक्ट्रेस के मुताबिक ‘निरहुआ’ अपनी फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे. उन्हें ऐसी अभिनेत्री चाहिए थी, जिसे भोजपुरी दर्शक आसानी से पसंद कर सकें.उस समय दिनेश लाल यादव अपनी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ के लिए नई हीरोइन ढूंढ रहे थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

बस यहीं से आम्रपाली दुबे का नाम सामने आया और उन्हें फिल्म मिल गई. हालांकि, आम्रपाली का उस समय भोजपुरी सिनेमा में लंबे समय तक काम करने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने बताया कि वह सिर्फ एक फिल्म करना चाहती थीं और उसके बाद इस इंडस्ट्री को छोड़कर अपने दूसरे काम पर ध्यान देने का सोच रही थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

साल 2014 में रिलीज हुई ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ ने सब कुछ बदल दिया. फिल्म में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. आम्रपाली ने बताया कि फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

आम्रपाली दुबे की पहली ही भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ कई दिनों तक थिएटर्स में लगी रही थी. ये फिल्म करीब 98 प्रतिशत सिनेमाघरों में 50 दिनों तक चली. फिल्म की सफलता के बाद उन्हें एहसास हुआ कि भोजपुरी सिनेमा में उनके लिए काफी मौके हैं और यहां दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले आम्रपाली हिंदी टीवी पर भी पहचान बना चुकी थीं. उन्होंने ‘सात फेरे : सलोनी का सफर’, ‘मायका’, ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ और ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ जैसे धारावाहिकों में काम किया. इसके अलावा वह ‘फियर फाइल्स: डर की सच्ची तस्वीरें’, ‘हॉन्टेड नाइट्स’ और ‘अर्जुन’ जैसे शोज में भी नजर आईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aamrapali1101)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 10, 2026, 20:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj